क्रिकेट

IND vs ENG: एक दिन पहले शतक और 24 घंटे बाद टीम से हो गए बाहर, जायसवाल के साथ हो गया खेल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में खेलेगी। श्रेयस अय्यर उप-कप्तान होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिलने की हो रही है।

Image

यशस्यी जासवाल (साभार-x)

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में विराट कोहली और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन हमेशा की तरह चुने गए खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा चर्चा मिसिंग खिलाड़ियों को लेकर हो रही है। इस टीम में एक चौंकाने वाला नाम मिसिंग है। दरअसल एक दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है।

रोहित की जगह खेलते हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल को इस टीम में मौका इसलिए नहीं मिला है, क्योंकि रोहित शर्मा इस टीम का हिस्सा हैं। जायसवाल को रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर ही देखा जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के रहते जायसवाल को इसलिए मौका दिया गया क्योंकि विराट कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं थे। अब जब इंग्लैंड के खिलाफ विराट की वापसी तय मानी जा रही है तो जायसवाल की जगह टीम में नहीं बनती है। हालांकि, उन्हें बैक-अप ओपनर के तौर पर शामिल किया जा सकता था। लेकिन 3 मैच की छोटी सीरीज में टीम मैनेजमेंट को इसकी जरूरत नहीं पड़ी।

यशस्वी जायसवाल का वनडे करियर

पिछले 3 वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल ने दो शतक जड़े हैं। 6 मैच की 6 पारी में जायसवाल 71.25 की औसत और 97. 61 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 116 रन है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज-

पहला वनडे- 14 जुलाई को एजबेस्टन,

दूसरा वनडे- 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स

तीसरा वनडे- 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article