क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद जश्न में डूबा देश, सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले लोग (वीडियो)

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 242 रन का टारगेट था जिसे उसने विराट की शतकीय पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया।

Image

भारत-पाकिस्तान मैच (साभार-X)

IND vs PAK: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने शानदार शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की। भारत को जीत के लिए 242 रन बनाने थे और उसने यह लक्ष्य 45 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोहली ने 111 गेंद में 100 रन पूरे किए।

पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत के बाद टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। वहीं लगातार दूसरी हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म हो गया। पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बराबरी कर ली। अब चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में दोनों टीम 6 बार टकराई है और दोनों 3-3 बार विजयी रही है। भारत ने 2017 का बदला भी ले लिया है जब उसे 180 रन से हार का सामना करना पड़ा।

जीत के बाद जश्न में डूबा पूरा देश

भारत की इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। फैंस तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और जमकर पटाखे छोड़े। यह वीडियो महाराष्ट्र नागपुर का है जहां पाकिस्तान के खिलाफ जीत का उत्साह साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में हजारों की संख्या में फैंस सड़कों पर एक दूसरे को शुभकामना देते नजर आ रहे है। इतना ही नही फैंस का उत्साहब सातवें आसमान पर है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article