2 अक्टूबर को गांधी जयंती 2026 के मौके पर स्कूली बच्चे यहां दिए आसान ड्रॉइंग आइडिया को अपनी ड्राइंग कॉपी या स्कूल प्रतियोगिता में बना सकते हैं। यहां ऐसे आइडिया चुने हैं, जिन्हें कम डिटेल में भी आसानी से बनाया जा सकता है।
Drawing Idea: गांधी जी का साइड फेस बनाएं, साथ में उनका गोल चश्मा, कान और हल्की मुस्कान दिखाएं। नीचे छोटा सा चरखा बना सकते हैं।
गांधी जी को जमीन पर बैठे हुए दिखाएं और उनके सामने चरखा बनाएं। पीछे हल्का सा तिरंगा बनाया जा सकता है।
तीनों बंदरों को एक लाइन में बनाएं - एक आंखों पर हाथ, दूसरा कानों पर हाथ और तीसरा मुंह पर हाथ रखे हुए। ऊपर लिखें: “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो।”
यह सबसे आसान ड्रॉइंग में से एक है। बीच में गांधी जी का गोल चश्मा, एक तरफ उनकी लकड़ी की लाठी और नीचे उनके चप्पल बना दें। पीछे छोटा तिरंगा भी बना सकते हैं।
Drawing Idea: गांधी जी को हाथ में तिरंगा लिए चलते हुए बनाएं। पीछे सूरज और कुछ कबूतर बनाकर ड्रॉइंग को सुंदर बनाया जा सकता है।
Drawing Idea: बड़ा सा गांधी जी का चश्मा बनाएं और उसके नीचे एक बच्चा हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करता हुआ दिखाएं। आसपास कुछ पत्तियां या कूड़ेदान बना सकते हैं।
Drawing Idea: गांधी जी का आसान चेहरा बनाएं और उनके आसपास 3–4 सफेद कबूतर बनाएं। ऊपर बादलों के बीच “सत्य और अहिंसा” लिख सकते हैं।