क्रिकेट

IND-C vs AUS-C: ऑस्ट्रेलिया के सामने जमकर गरजा इन भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

WCL 2024, IND-C vs AUS-C, India Champions vs Australia Champions: इंडिया चैम्पियंस ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2024) के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब टीम का एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम से सामना होगा।

Image

इंडिया चैम्पियंस के खिलाड़ी। (फोटो- India Champions Instagram)

WCL 2024, IND-C vs AUS-C, India Champions vs Australia Champions: इंडिया चैम्पियंस ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2024) में ऑलराउंड प्रदर्शन कर एक और जीत हासिल की। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया चैम्पियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस से हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराया औा अपने हार का हिसाब भी चुकता किया। लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 23 रन से मात दी थी। नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना सकी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है, जहां अब उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से सामना होगा।

तीन खिलाड़ियों ने बनाए 200+ स्ट्राइक रेट से रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर विशाल स्कोर 254 रन बनाए। टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन अंत काफी शानदार रहा। 60 रन के अंदर अंबाती रायडू और सुरेश रैना आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। रॉबिन उथप्पा और कप्तान युवराज सिंह ने शानदार साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। उथप्पा ने 35 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। वहीं, युवराज सिंह ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 210.71 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। इसी तरह यूसुफ पठान ने भी 221.74 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 4 चौके और इतने की छक्कों की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, इरफान पठान ने 263.16 ने 19 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही खराब

जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही। 45 रन के अंदर टीम के तीन धाकड़ खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कीने आए विकेटकीपर-बल्लेबाजी टिम पेन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने ने 32 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन नाबाद पारी खेली, जबकि नाथन कल्टर-नाइल ने 13 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वहीं, शॉन मार्श ने 2 रन, एरोन फिंच ने 16 रन, बेन डंक ने 10 रन बनाए। टीम इंडिया के पवन नेगी और धवल कुलकर्णी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article