क्रिकेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप तक पहुंची भारत-बांग्लादेश विवाद की आंच, युवा कप्तानों ने टॉस के बाद नहीं मिलाए हाथ

NO Handshake India U19 vs Bangladesh U19 World Cup: क्रिकेट में नो हैंडशेक ड्रामा जारी है। इसमें पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश भी शामिल हो गया है। शनिवार को भारत अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरा। टॉस के बाद भारतीय कप्तान आयुष महात्रे और बांग्लादेश के उप-कप्तान जावाद अबरार ने हाथ नहीं मिलाया और अपने-अपने रास्ते चले गए।

NO handshake.

भारत और बांग्लादेश के कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया यू-19 बनाम बांग्लादेश यू-19: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लगातार बढ़ते तनाव का असर अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला है। बुलावायो में भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों के मैच से पहले कप्तानों ने टॉस के वक्त हैंडशेक नहीं किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

अंडर-19 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से खेला जा रहा है। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट (DLS मेथड) से हराया था। शनिवार को भारत अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरा। टॉस के बाद भारतीय कप्तान आयुष महात्रे और बांग्लादेश के उप-कप्तान जावाद अबरार ने हाथ नहीं मिलाया और अपने-अपने रास्ते चले गए।

नो हैंडशेक की नीति जारी

नियमित कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम के बीमार होने के कारण टॉस के लिए बांग्लादेश के उप-कप्तान मैदान पर आए थे। नो हैंडशेक की नीति भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में देखने को मिलता रहा है, जिसकी शुरुआत पिछले साल एशिया कप से हुई थी। अब बांग्लादेश भी इसमें शामिल हो गया है।

तख्तापलट के बाद से बढ़ा है विवाद

बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण हो चले हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बाद भारत में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। इसके बाद आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को शामिल करने पर विवाद हुआ था।

IPL से मुस्तफिजुर बाहर

मुस्तफिजुर को बीसीसीआई ने केकेआर से बाहर करने को कहा था। इसके बाद केकेआर मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश में भारत के खिलाफ विरोध और तेज हो गए। खबर आई की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मैच खेलने से मना कर दिया।

    उमेश कुमार
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article