क्रिकेट

India A vs Oman Live Streaming: कब और कहां देखें भारत ए और ओमान के बीच मुकाबला

India A vs Oman Live Streaming: इमर्जिंग एशिया कप के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ए का सामना ओमान से होगा। जीत की रथ पर सवाल भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

Image

भारत बनाम ओमान (साभार-X ACC)

India A vs Oman Live Streaming: इमर्जिंग एशिया कप के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ए का सामना ओमान से होगा। भारतीय टीम लगातार दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है तो ओमान को अपने पहले जीत की तलाश है। भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में पहले पाकिस्तान को और फिर अमेरिका को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरी तरफ ओमान को पाकिस्तान और अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा के नेतृत्व में गजब का प्रदर्शन कर रहा है। बल्लेबाजी में जहां अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं तो गेंदबाजी में रसिक सलाम कहर बरपा रहे हैं। यदि आप भी भारत और ओमान के बीच इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो उससे पहले इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत और ओमान के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (India A vs Oman Match Date)

भारत और ओमान के बीच मुकाबला बुधवार (23 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और ओमान के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India A vs Oman Match Venue)

भारत और ओमान के बीच मुकाबला ओमान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और ओमान के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India A vs Oman Match Time)

भारत और ओमान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 6.30 बजे होगा।

भारत और ओमान के बीच मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (India A vs Oman Match On Tv)

भारत और ओमान के बीच मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

भारत और ओमान के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India A vs Oman Match Live Streaming)

भारत और ओमान के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article