Womens Asia Cup 2024 Final: महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। ये उनकी इस टूर्नामेंट के इतिहास की पहली जीत है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप के फाइनल में ये दूसरी हार मिली है। भारत लगातार जीत के रथ पर सवार थी लेकिन श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता मदावी भारी पड़ गई और श्रीलंका ने विशाल जीत दर्ज की।
श्रीलंका के दांबुला स्थित मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में टीम धीमी हो गई और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 165 रन बना पाई। इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया था लेकिन बाद में उन्होंने दमदार वापसी की और इस लक्ष्य को केवल 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
