क्रिकेट

IND vs ZIM U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच, जानिए समय

IND U19 vs ZIM U19 Under-19 World Cup Match Timing Today 2026: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतने के बाद ग्रुप पर शीर्ष पर रहते हुए सुपर सिक्स में जगह पक्की कर ली है। अब सुपर-6 राउंड में भारत का पहला मैच मेजबान ज़िम्बाब्वे से होने जा रहा है। यहां हम जानेंगे भारत-ज़िम्बाब्वे अंडर-19 विश्व कप मैच कब और किस समय शुरू होगा, इसके अलावा बताएंगे कि भारत में आप इस मैच को कहां देख सकेंगे।

IND U19 vs ZIM U19 Match Timing, Under-19 World Cup Match Time Today.

इंडिया U19 बनाम ज़िम्बाब्वे U19 विश्व कप मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026
  • आज भारत सुपर-6 राउंड में अपना पहला मैच खेलेगा
  • युवा भारतीय टीम के सामने होगी मेजबान ज़िम्बाब्वे

IND-U19 vs ZIM-U19 Under 19 World Cup Match Timing Today 2026: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत और मेजबान ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe U19 vs India U19) के बीच सुपर-6 राउंड का मैच खेला जाएगा। ये दोनों टीमों का इस राउंड में पहला मुकाबला होगा। इससे पहले, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जे के साथ सुपर सिक्स राउंड में प्रवेश किया है। वहीं, मेजबान ज़िम्बाब्वे अंडर-19 क्रिकेट टीम बहुत नाटकीय ढंग से पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने के बावजूद नेट रन रेट के बदौलत अगले राउंड में जगह बनाने में सफल हुई है, जिससे स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब आज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) जैसे शानदार खिलाड़ियों के साथ सुपर सिक्स राउंड का पहला मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम की अगुवाई सिमबराशे मुदजेनगरेरे (Simbarashe Mudzengerere) करेंगे और मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ उलटफेर करने का प्रयास करेगी।

युवा भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में यूएसए की टीम के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका को भारत ने 107 रन पर ऑल-आउट कर दिया था। इसके बाद भारत को बारिश के कारण 96 रनो का लक्ष्य मिला जो भारतीय अंडर-19 टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 17.2 ओवर में हासिल करके जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया था।

इसके बाद अपने दूसरे मैच में भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला बांग्लादेश की युवा टीम से हुआ। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के सामने 239 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम को बारिश से मैच में विलंब होने के कारण 165 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उनकी टीम हासिल नहीं कर सकी और 28.3 ओवर में विहान मल्होत्रा की शानदार गेंदबाजी के दम पर 146 रन पर ऑल-आउट कर दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले राउंड में जगह पक्की कर ली थी।

भारत ने ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा व अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेला। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी यहां भी बारिश के कारण ओवर घटा दिए। न्यूजीलैंड 37 ओवर के मैच में 36.2 ओवर में 135 रन पर ही सिमट गई। भारत को डकवर्थ लिविस नियम के हिसाब से 130 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी की इस टारगेट को कुल 13.3 ओवर में ही हासिल करके अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली।

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे U19 विश्व कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ZIM U19 World Cup Match Date And Venue)

भारत और मेजबान ज़िम्बाब्वे के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 में सुपर-6 मैच 27 जनवरी 2026, मंगलवार को जिम्बाब्वे के बुलावायो (Bulawayo) स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब पर आयोजित होगा।

इंडिया और ज़िम्बाब्वे की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर सिक्स मैच कब शुरू होगा? (IND vs ZIM U19 Super-6 Match Timing)

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा।

भारत-ज़िम्बाब्वे अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (IND vs ZIM U19 Match Live Streaming)

भारतीय अंडर-19 टीम और मेजबान ज़िम्बाब्वे अंडर-19 टीम के बीच अंडर19 विश्व कप के सुपर-6 राउंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और ज़िम्बाब्वे की टीमें (India And Zimbabwe Full Squads For ICC Under-19 Cricket World Cup 2026)

भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), डी दीपेश, मोहम्मद एनान, वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, हरवंश सिंह, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल और खिलन पटेल।

ज़िम्बाब्वे अंडर-19 टीमः सिम्बाराशे मुदजेनगरेरे (कप्तान), कियान ब्लिग्नॉट, माइकल ब्लिग्नॉट, लेरॉय चिवौला, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, वेबस्टर मधिधि, शेल्टन माज़वितोरेरा, कुपकवाशे मुरादज़ी, ब्रैंडन नदिवेनी, ध्रुव पटेल, बेनी ज़ुज़े, ब्रेंडन सेनजेरे, नथानिएल हलाबंगाना और ताकुद्ज़वा मकोनी।

मेजबान ज़िम्बाब्वे और भारतीय टीम के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच टीवी पर लाइव कहां देखें? (India vs Zimbabwe U19 World Cup Super-6 Match TV Telecast Channel In India)

इंडिया-ज़िम्बाब्वे U-19 विश्व कप 2026 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article