क्रिकेट

IND vs ZIM Match Toss Update: सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी जिम्बाब्वे

IND vs ZIM Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita:भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-BCCI/ZIMBABWE Cricket)

IND vs ZIM Aaj ka Toss kaun Jeeta: 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहली ही अपने मुट्ठी में कर चुकी टीम इंडिया जब आखिरी मुकाबले में उतरेगी तो उसके पास अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है। ऐसे में आज के मैच में हर्षित राणा को खेलने का मौका मिल सकता है। चौथे टी20 में टीम इंडिया जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर बता दिया था कि पहले मुकाबले में हार पिच की स्थिति को न भांप पाने के चूक से हुई थी और कुछ नहीं था। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के लिए पहले मुकाबले के अलावा इस सीरीज में याद रखने के लिए कुछ भी नहीं था।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले आज के मैच को टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस का समय (IND vs ZIM Toss Time)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज के मैच का टॉस शाम 4.00 बजे होगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस की जगह (IND vs ZIM Toss Venue)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे आज का टॉस किसने जीता (IND vs ZIM Toss Win Today)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मैच के टॉस जिम्बाब्वे ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।

भारत की प्लेइंग इलेवन-यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, हर्षित राणा

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन- तदिवानाशे मरुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डियॉन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडेंडे (विकेटकीपर) वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें