IND vs ZIM 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम आज (23 जुलाई, गुरुवार) ज़िम्बाब्वे दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीराज क पहला मुकाबला (India vs Zimbabwe 1st T20I) खेलने उतरेगी। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के बाद अब तक टीम इंडिया ने एक भी टी20 मैच नहीं जीता है और उन पर लगातार दबाव बना हुआ है। ज़िम्बाब्वे बेशक कमजोर टीम मानी जाती रही है, लेकिन हाल में उसने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती है इसलिए भारतीय टीम को उसके खिलाफ भी सतर्क रहना होगा, खासतौर पर क्योंकि वे अपने ही घर में खेल रहे हैं। ज़िम्बाब्वे टी20 टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।
भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 14 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 11 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज जिम्बाब्वे में होने जा रही है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 12 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 9 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।
आज होने वाले भारत बनाम ज़िम्बाब्वे पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs ZIM 1st T20 Pitch Report)
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आज होने वाले पहले टी20 मैच में टीम इंडिया हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेलने उतरेगी। इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए काफी मौके रहेंगे। ये टी20 में एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड साबित होता आया है। मौसम हरारे में ठंडा है और पिच सूखी होने के आसार हैं जिससे गेंद में उछाल रहेगा और गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी। आईपीएल में युवा भारतीय बल्लेबाजों को जैसी पिचें मिली हैं, तकरीबन उसी तरह की पिच ये भी होगी। हरारे में अब तक का सबसे बड़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर जिम्बाब्वे-बोत्स्वाना मैच में बना था जब जिम्बाब्वे ने 5 विकेट खोते हुए 259 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां सबसे बड़ी जीत बांग्लादेश ने 2021 में हासिल की थी जब उन्होंने मेजबान जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 194 रन के लक्ष्य को सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। यहां सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने खेली थी जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में 172 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजों में यहां एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बांग्लादेश के मोसादेक होसैन के नाम दर्ज है जब उन्होंने 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
आज कैसा होगा हरारे का मौसम? (Harare Weather Today)
आज भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच हरारे में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के इस शहर में आज मौसम ठंडा रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उमस भी ज्यादा नहीं रहेगी। आज हरारे में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।
