IND vs WI 1st ODI Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज से भारतीय टीम की नजरें 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। हालांकि, साथ ही भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए युवाओं को परखना भी चाहेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे खेलने हैं। भारत की कप्तानी शुभमन गिल और वेस्टइंडीज की कमान साई होप के हाथों में है।
कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच (IND vs WI 1st ODI Match Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का टॉस (IND vs WI 1st ODI Toss Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे हुआ।
कौन जीता भारत और वेस्टइंडीज आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs WI Match Toss)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मुकाबले का टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
वनडे सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें (India and West Indies Squads For ODI Series)
भारतीय वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वेस्टइंडीज वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
