क्रिकेट

IND vs WI: फ्री में देख सकते हैं भारत-वेस्टडीज के बीच मैच, अपनाएं ये तरीका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 12:03 PM IST

भारत का वेस्टइंडीज दौरा लगभग 1 महीने का होने वाला है। इस दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होने जा रही है। टीम इंडिया इस सीरीज में 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 5 टी20 मैच खेलेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज सीरीज
  • यहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
  • दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट वेस्टइंडीज दौरा है। टीम इंडिय का यह दौरा लगभग 1 महीने का होने वाला है, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है। इस दौरे पर फैंस को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का डोज मिलेगा। दौरे की शुरुआत दो टेस्ट मैच से होगी। पहला टेस्ट मैच 12-16 जुलाई और दूसरा टेस्ट मैच 20-24 जुलाई के बीच होगा।

इस दौरे पर टीम इंडिया खेलेगी 3 वनडे

टेस्ट के बाद टीम इंडिया इस दौरे पर 3 वनडे मैच भी खेलेगी। पहला वनडे मैच 27 जुलाई को, दूसरा 29 जुलाई को और तीसरा 1 अगस्त को होगा। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल टीम एशिया कप और वर्ल्ड कप खेलने वाली है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होंगे 5 T20I मैच

2 टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज में आईपीएल में धमाल मचाने वाले कई नए चेहरों को मौका मिलेगा। यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे नाम इस सूची में टॉप पर हैं। 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त, दूसरा मैच 6 अगस्त, तीसरा मैच 8 अगस्त, चौथा मैच 12 अगस्त और आखिरी मैच 13 अगस्त को खेला जाएगा।

फ्री में देख सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इन मैचों को फैंस बिना किसी शुल्क के फ्री में देख सकते हैं। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो- सिनेमा एप पर की जाएगी और आईपीएल की तरह इस सीरीज को भी बिना जियो सिम वाले भी जियो- सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

भारतीय समयनुसार क्या होगी मैच की टाइमिंग?

भारतीय समयनुसार मैच की टाइमिंग की बात करें तो टेस्ट मैच शाम 7.30 बजे, वनडे मैच शाम 7 बजे और टी20 मैच रात 8 बजे शुरू होगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article