क्रिकेट

IND vs WI 5th T20 Pitch Report, Weather: जानिए कैसा होगा भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच की पिच और मौसम का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 13, 2023, 04:46 PM IST

IND vs WI 5th T20 Pitch Report Central Broward Park and Lauderhill Florida Weather Forecast Today Match: आज (13 August 2023) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल में हो रहा है। आइए जानते हैं कि कैसी होगी सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क की पिच और मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 पिच और मौसम का हाल

IND vs WI (India vs West Indies) 5th T20I Pitch Report, Central Broward Park Lauderhill Weather Forecast Today: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए चौथे मुकाबले में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें जीत के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। पांचवां और आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर उसी पिच पर खेला जाएगा जहां चौथा खेला गया। इस मुकाबले पर सीरीज का परिणाम निर्भर करता है ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि पांचवें मैच में कैसा होगा पिच और मौसम का हाल।

कैसी होगी भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट? (IND vs WI 5th T20I Pitch Report)

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रविवार को लॉडरहिल के मैदान पर भिड़ेंगी। इस मैदान में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। इससे पहले गए 13 मैच में से 8 में वो टीम विजयी रही थी जिसने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन टीम इंडिया ने शनिवार को उसे गलत साबित किया। ऐसे में रविवार को भारतीय टीम को मैच किसी भी तरह जीतना है। ऐसे में पिच की भूमिका अहम होगी। शनिवार को पिच पर स्पिनर्स को मदद मिली साथ ही बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बनाए। ऐसा ही रविवार को भी होगा। लेकिन पिच पर जो पैच बने हैं वो गेंदबाजों के लिए थोड़े मददगार हो सकते हैं साथ ही गेंद की रफ्तार में थोड़ी कमी आ सकती है। जो कि मैच पर निश्चित तौर पर असर डालेगी।

आज कैसा रहेगा लॉडरहिल का मौसम? (Lauderhill Weather Today)

दोनों टीमों के बीच पांचवां मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में होना है और यहां का मौसम काफी उतार-चढ़ाव वाला रहता है। शनिवार को खेले गए मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहा और गर्मी के बावजूद बारिश नहीं हुई। रविवार को भी यहां का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। बारिश की संभावना 80 प्रतिशत तक जताई गई है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडियाः

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान और मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

वेस्टइंडीज टी20 टीम:

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स, ओबेद मैकॉय, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, जानसन चार्ल्स, शाई होप, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, ओशाने थॉसम, ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन और अल्जारी जोसफ।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article