क्रिकेट

IND vs WI: दूसरे टी20 में इस प्लेइंग-11 के साथ उतरी हैं भारत और वेस्टइंडीज की टीम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 7, 2023, 12:00 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की सीरीज के दूसरा मुकाबला आज गयाना के प्रोविडेंस मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की इस मुकाबले में ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 प्लेइंग-11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के तोरोबा के ब्रायल लारा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 4 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करने की होगी।

टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव

भारतीय टीम ने तोरोबा में तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को डेब्यू का मौका दिया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के बगैर खेल रही युवाओं से सजी भारतीय टीम में दूसरे टी20 में ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही थी लेकिन नेट्स पर कुलदीप के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम को एक बदलाव रवि बिश्नोई के रूप में करना पड़ा। पहले वनडे में टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा था। इसके बाद मिडिल ऑर्डर भी ज्यादा सहयोग नहीं कर पाया। इसी वजह से लक्ष्य के करीब पहुंचकर भी भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

विंडीज ने भी नहीं किया विनिंग कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़

वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम अपने विनिंग कॉन्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। विंडीज की टीम में निकोलस पूरन और जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों की वापसी के बाद मजबूती दिखाई दी थी। दोनों खिलाड़ियों ने अपना-अपना काम बखूबी किया था। ऐसे में टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने में सफल रही। तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स ने भी शानदार बॉलिंग की थी।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11:

ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन(विकेटकीपर),रोवमैन पॉवेल, शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मेकॉय।

भारत की प्लेइंग-11:

ईशान किशन(विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या(कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article