क्रिकेट

IND vs WI 2nd ODI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें कैसी है गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: तीन वनडे मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बुधवार, 30 सितंबर को सीरीज का दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल।

Image

भारत-वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI 2nd ODI Barsapara Cricket Stadium Pitch Report Today Match In Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला वनडे मैच में तिरुवनंतपुरम में खेला गया, यहां भारतीय टीम ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब दूसरा वनडे मैच में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम जब मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाहें सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, मेहमान टीम वापसी कर सीरीज को रोचक बना सकती है।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पर भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच, इस स्टेडियम का 9वां ODI मैच होगा। इससे पहले साल 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया था। इसके बाद साल 2023 में यहां आखिरी वनडे मैच खेला गया। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच था। दोनों ही मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। श्रीलंका के खिलाफ स्कोर डिफेंड करते हुए 67 रन से तो वेस्टइंडीज के खिलाफ चेज करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की है। भारत इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से भी बढ़त हासिल करने को देखेगा।

पिछली बार जब इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दो विकेट गंवाकर 42.1 ओवर में मात्र दो विकेट गंवाकर मैच आसानी से जीत लिया था। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 152 रन और विराट कोहली ने 140 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर ने 106 रन बनाए थे।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Guwahati Barsapara Stadium Pitch Report)

गुवाहाटी के बरसापारा की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के पक्ष में रही है। यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। पिच की समतल सतह और अच्छा उछाल बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद करता है। यहां की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे गेंद आसानी से सीमा रेखा तक पहुंचती है। गेंदबाजों को यहां अपनी सटीकता और गति में बदलाव (variations) पर भरोसा करना पड़ता है। शाम या रात के मैचों में दूसरी पारी के दौरान ओस (dew) एक बड़ा कारक बनती है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। यहां स्पिनर्स को मदद मिलती है, मैच में टर्निंग प्वाइंट्स साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजों को सटीक गेंदबाजी करने पर ही विकेट मिलते हैं। अगर बल्लेबाज के पैर एक बार जम गए तो बड़ी पारी आने की पूरी संभावना रहती है।

गुवाहाटी के मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 373 रन का रहा है। वहीं, न्यूनतम स्कोर 326 रन है। मैदान पर महिला और मेंस के मिलाकर अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। चार बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, चार बार स्कोर चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इस मैदान पर सर्वाधिक रन विराट कोहली (2 मैच 253 रन) के नाम दर्ज है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बेहरेनडॉर्फ ने सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने दो मैच में पांच विकेट चटकाए हैं।

आज गुहावाटी का मौसम

गुहावाटी के मौसम की बात करें तो Accuweather के अनुसार, दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, रात में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। दिन में बारिश और तूफान की संभावना 90 प्रतिशत है। दिन में दो से तीन घंटे तक हल्की और भारी बारिश की आशंका है। हालांकि, रात में बारिश की संभावना मात्र 25 प्रतिशत हो सकती है। बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article