IND vs WI 1st T20I Match Timing Today 6 October 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज समाप्त हो चुकी है, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी। अब बारी है टी20 क्रिकेट की, दोनों टीमें आज से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में आमने-सामने आएंगी। भारतीय टी20 टीम हाल ही में बहुत बड़ी सफलता हासिल करके जापान से लौटी है, जहां उसने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। ऐसे में लय में दिख रही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम से वेस्टइंडीज को संभलकर रहना होगा। इस सीरीज में वेस्टइंडीज टी20 टीम की कमान शे होप (Shai Hope) के हाथों में होगी जिन्होंने वनडे सीरीज के आखिरी मैच में यादगार शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
भारत-वेस्टइंडीज के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़ेः आज शुरू होने जा रही भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इतिहास में हुए मुकाबलों के आंकड़े क्या कहते हैं। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अब तक 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 20 मुकाबलों में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को शिकस्त दी है। जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा था। भारतीय जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो यहां अब तक इनके बीच 11 टी20 मैच हुए हैं जिनमें 9 मैच मेजबान टीम इंडिया ने जीते हैं, वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 2 मैचों में भारत को हरा पाया है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs West Indies 1st T20 Match Will Be Played)
| मैच | मुकाबला कहां होगा | मैच का समय |
| भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 | लखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम) | शाम 7:00 बजे |
भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 में किन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें? (Indian Players To Watch Out For In IND vs WI 1st T20I)
लखनऊ में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच में फैंस की नजरें कई शानदार खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। टीम इंडिया की बात करें तो तकरीबन सभी खिलाड़ी इस समय लय में नजर आ रहे हैं जिसका नमूना एशियन गेम्स में देखा था। इनमें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (Sanju Samson), तिलक वर्मा (Tilak Varma), ईशान किशन (Ishan Kishan) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।
टी20 सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें (India And West Indies Full Squads For T20I Series)
भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव, शिवम दुबे, इशान किशन और नमन धीर।
वेस्टइंडीज टी20 टीम: शे होप (कप्तान, विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर और आमिर जांगू।
