क्रिकेट

World Cup 2026 IND vs USA, Pitch Report: भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप मैच की पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2026, IND vs USA Match Mumbai Pitch Report In Hindi Today Match: आज (7 फरवरी, 2026) भारत और अमेरिका की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium mumbai) में खेला जाएगा। जानिए कैसी रहेगी मुकाबले के दौराम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच?

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Mumbai wankhede Stadium Pitch Report

भारत बनाम अमेरिका, टी20 विश्व कप मैच, वानखेड़ स्टेडियम मुंबई पिच रिपोर्ट

India United States T20 World Cup 2026, IND vs USA Match Mumbai Pitch Report In Hindi Today Match: आज (7 फरवरी, 2026) भारत और अमेरिका की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium mumbai) में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और न्यूजीलैंड को घरेलू टी20 सीरीज में 4-1 अंतर से पटखनी देकर टूर्नामेंट में उतरी है। डीवाय पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करके यह दिखा टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)के हाथों में है वहीं अमेरिका टीम की कप्तानी मोनांक पटेल(Monank Patel) संभालते दिखेंगे।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs USA Head to Head in T20

)

भारत और अमेरिका के बीच टी20 फॉर्मेट में अबतक केवल एक मुकाबला खेला गया है। वो मुकाबला भी दो साल पहले न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2024 के दौरान खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी। दो साल बाद विश्व कप के ही वैश्विक मंच पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। अंतर बस इतना है कि पिछली बार मेजबान अमेरिका था और इस बार भारत। अमेरिका की कमान मोनांक पटेल ही संभाल रहे हैं और टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।

भारत बनाम अमेरिका टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs USA T20 World Cup Match Pitch Report Today Match)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है और यहां की पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलता है। ऐसे में ये पिच बल्लेबाजी के लिए भी मुफीद हो जाती है। वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से जमकर रन बनते हैं। यहां ओस बड़ा मसला होती है। शाम को खेले जाने वाले टी20 मुकाबलों में पिच समय के साथ बल्लेबाजी के लिए ज्यादा आसान होती जाती है। ऐसे में यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना कप्तान पसंद करते हैं। हालांकि भारतीय टीम ने इस मैदान पर खेले आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के सामना पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था और उसे 97 रन पर ढेर करके 150 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में चौकों छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी।

दोनों टीम इस प्रकार हैं (India United States Squad for T20 World Cup 2026)

भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज,वरुण चक्रवर्ती।

अमेरिका क्रिकेट टीम (United States National Cricket team)

मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, साइतेजा एम, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शाडले वान शाकविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्तुश केनिजे, सौरभ नेत्रवलकर ।

आज मुंबई में कैसा रहेगा मौसम (mumbai Weather Today)

मुंबई में शनिवार (07 फरवरी 2026) को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैच के दौरान शाम सात बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा और रात होते होते तापमान में गिरावट आती जाएगा। समुद्र के किनारे वानखेड़े स्टेडियम के बने होने की वजह से रात को ओस का प्रभाव मैच में देखने को मिलेगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article