क्रिकेट

IND vs SA 2nd T20 Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs SA 2nd T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs South Africa 2nd T20 Match Playing X1: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND vs SA 2nd T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs South Africa 2nd T20 Match Playing X1: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी नई रणनीति के साथ उतरेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के प्लेइंग-11 में एक या दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। इस दौरान संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली थी। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत है। दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 15 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

IND vs SA 2nd T20 Match, भारत और दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 10 नवंबर 2024

समय: 7:30 AM

मैदान: सेंट जॉर्ज पार्क, गक्वेबरहा

भारत और दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन, रियान रिकेलटन।

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, गेराल्ड कोएट्जे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: हार्दिक पंड्या।

उप-कप्तान: सूर्यकुमार यादव।

भारत का स्क्वॉड (Australia Squads)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, आवेश खान,यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सेन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रियान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरे और चौथा टी20), ट्रिस्टन स्टब्स।

(*Disclaimer: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article