IND vs SA 1st Test Match 2025 Timing Today: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (14 नवंबर 2025) से शुरू हो रहा है।इस मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में किया जाएगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान टेम्बा बवूमा (Temba Bavuma) के पास होगी। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से खास होने वाली है और दोनों ही टीमें जीत के साथ दमदार आगाज करना चाहेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में कुल 44 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 16, जबकि अफ्रीकी टीम को 2 मैचों में ज्यादा 18 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। इसके अलावा 10 मैच ड्रॉ हुए हैं।वहीं बात करें घरेलू मैदान पर प्रदर्शन के बारे में तो भारतीय टीम को अपने जमीन पर 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि प्रोटियाज टीम ने अपने घरेलू मैदान पर 13 मुकाबलों में बाजी मारी है।
कहां होगा भारत और द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच(IND vs SA 1st Test Match Venue)
भारत और द.अफ्रीका के दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब होगा भारत और द.अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट (IND vs SA 1st Test Match Date)
भारत और द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार 14 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा होगा भारत और द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Test Match Timing)
भारत और द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 AM बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा दूसरे यानी 9.00 AM बजे होगा।
कहां देख सकेंगे भारत और द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच लाइव(IND vs SA 1st Test Live Streaming)
भारत और द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है वहीं मोबाइल पर इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड (IND vs SA Squads)
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।
द.अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन
