क्रिकेट

World Cup 2023: रिपोर्ट्स के मुताबिक IND vs PAK विश्व कप मैच में बदलाव, अब इस दिन होगा महामुकाबला

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 31, 2023, 12:44 PM IST

India vs Pakistan World Cup 2023 Match Schedule: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में होने वाले मुकाबले की तारीख में बदलाव हो सकता है। ताजा खबरों के मुताबिक इस मुकाबले को एक दिन पीछे खिसकाया जा सकता है। क्या हो सकती है इसकी वजह, आइए जानते हैं।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान (AP File)

IND vs PAK, World Cup 2023 Schedule: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आगाज भारत में होने जा रहा है। अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले इस सबसे बड़े 50 ओवर फॉर्मेट के टूर्नामेंट में दुनिया की कई दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी, लेकिन फैंस को जिस एक मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार है, वो हैं भारत-पाकिस्तान महामुकाबला। विश्व कप 2023 का कार्यक्रम जब घोषित हुआ तो फैंस के सामने इस महामुकाबले की तारीख आ गई थी, लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक इस कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।

इस ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत-पाकिस्तान विश्व कप 2023 मुकाबला जो कि 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडयम में आयोजित होना था, अब उसकी तारीख में बदलाव किया जा सकता है। ये मुकाबला अब एक दिन पहले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा, यानी उस दिन होने वाले अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच के कार्यक्रम में भी कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है।

दरअसल, 15 अक्टूबर को नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कुछ चिंताएं जताई थीं जिसकी वजह से इस मैच को एक दिन पहले कराया जा सकता है। वहीं इसके अलावा बीसीसीआई सचिव जय शाह की तरफ से भी संकेत मिले थे कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं क्योंकि आईसीसी के कुछ प्रमुख सदस्यों ने कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article