क्रिकेट

IND vs PAK Emerging Asia Cup: हर्षित राणा ने लपका सनसनखेज कैच, यहां देखिए शानदार वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 19, 2023, 06:48 PM IST

Harshit Rana catch, India vs Pakistan Emerging Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच रोमांचक वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी हर्षित राणा ने एक ऐसा शानदार कैच लपका है जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप भी यहां देखिए वो वीडियो।

Image

हर्षित राणा का शानदार कैच (screenshot-fancode)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान इमर्जिंग एशिया कप मैच
  • इंडिया-ए टीम के हर्षित राणा ने लपका जानदार कैच
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैच का वीडियो

IND (India) vs PAK (Pakistan), Harshit Rana catch: भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच इमर्जिंग एशिया कप 2023 में खेले गए मैच में इंडिया-ए टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मैच में पाकिस्तान-ए टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस वनडे मैच में पाकिस्तान को 48 ओवर में 205 रन पर समेट दिया। इसी बीच फील्डिंग में भारत के युवा खिलाड़ी हर्षित राणा (Harshit Rana) ने एक सनसनीखेज कैच लेकर सबको हैरान कर दिया।

मामला पाकिस्तान-ए टीम की पारी के 46वें ओवर का है जब उनके मध्यक्रम बल्लेबाज कासिम अकरम 48 रन बनाकर खेल रहे थे। वो अपने अर्धशतक से बस दो रन दूर थे। तभी राजवर्धन हंगारगेकर (Rajvardhan Hangargekar) की एक गुड लेंथ गेंद पर कासिम अकरम ने पीछे खड़े फील्डर के ऊपर से बाउंड्री ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन वहां खड़े हर्षित राणा ने उछलते हुए एक हाथ से ऐसा कैच लपका कि सब दंग रह गए। देखते-देखते सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है।

यहां देखिए हर्षित राणा के कैच का वीडियो

युवा गेंदबाज हर्षित राणा 21 साल के हैं और नई दिल्ली से आते हैं। उनको हाल में आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते देखा गया था। उन्होंने आईपीएल के अपने इस तीसरे सीजन में 6 मैच खेले थे और 5 विकेट लिए थे।

इमर्जिंग एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 20 वर्षीय गेंदबाज राजवर्धन ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 42 रन देकर पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article