क्रिकेट

IND vs PAK Asia Cup Final Match Timing Today 2025: भारत और पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs PAK Asia Cup Final Match 2025 Timing Today, इंडिया पाकिस्तान का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच की शुरुआत कितने बजे होने वाली है।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान आज का मैच कितने बजे शुरू होगा

IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 अपने अंत की ओर पहुंच गया है। इसके फाइनल (Asia Cup Final) मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी वहीं दूसरी ओर उनकी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) सामने होगी। दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम इस खास मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है। इससे पहले एशिया कप के ग्रूप स्टेज और सुपर 4 राउंड में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी रहा था और उन्होंने दोनों मैचों में आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदला लेना चाहेगी वहीं भारत एक और बार अपने पड़ोसी को प्रतिद्वंद्वी को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि भारतीय समयानुसार इस मैच (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) के बीच मैच की शुरुआत कितने बजे से होने वाली है और टॉस भी कितने बजे से होने वाला है।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head) जान लेना जरूरी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 20 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 12 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार मैच खेले गए हैं। इन चार मुकाबलों में तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने बढ़त बनाना चाहेगी।

कब होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Match Date)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच रविवार, 28 सितंबर को होगा।

कहां होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Match Venue)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा।

कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025 Match Timing)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs PAK Squads)

भारत:सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, साइम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

दुबई में खेले गए पिछले 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के नतीजे और स्कोरकार्ड (Scorecards And Results Of Last 5 T20 Matches At Dubai)

तारीख

टीमें

मैच का स्कोरकार्ड

नजीता

26 सितंबर, 2025

भारत बनाम श्रीलंका

भारत 202/5 रन, श्रीलंका 202/5 रन

मैच टाई(भारत सुपर ओवर में जीता)

25 सितंबर, 2025

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

पाकिस्तान 135/8 रन (20 ओवर), बांग्लादेश 124/9 रन (20 ओवर)

पाकिस्तान 11 रन से जीता

24 सितंबर, 2025

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत 168/6 रन (20 ओवर), बांग्लादेश 127/10 (19.3 ओवर)

भारत 41 रन से जीता

21 सितंबर, 2025

भारत बनाम पाकिस्तान

पाकिस्तान 171/5 (20 ओवर )भारत 174/4 (18.5) ओवर

भारत 6 विकेट से जीता

20 सितंबर, 2025

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

श्रीलंका 168/7 (20 ओवर),बांग्लादेश 169/6 (19.5 ओवर)

बांग्लादेश 4 विकेट से जीता

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article