LIVE

India Vs Pakistan Asia Cup Final 2025 Highlights, Full Scorecard ( एशिया कप फाइनल 2025 हाइलाइट्स और फुलस्कोरकार्ड अपडेट): भारत के माथे पर सजा जीत का तिलक, पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर 9वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

India Vs Pakistan Asia Cup Final 2025 Highlights, Full Scorecard ( एशिया कप फाइनल २०२५ हाइलाइट्स और फुलस्कोरकार्ड अपडेट): एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने दमखम दिखाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स और स्कोरकार्ड की हर जानकारी

सिद्धार्थ शर्माUpdated Sep 29, 2025, 01:34 IST
Follow on Google News
India Vs Pakistan Asia Cup Final 2025 Highlights, Full Scorecard ( एशिया कप फाइनल 2025 हाइलाइट्स और फुलस्कोरकार्ड अपडेट): भारत के माथे पर सजा जीत का तिलक, पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर 9वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

India Vs Pakistan Asia Cup Final 2025 Highlights, Full Scorecard ( एशिया कप फाइनल 2025 हाइलाइट्स और फुलस्कोरकार्ड अपडेट): भारत के माथे पर सजा जीत का तिलक, पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर 9वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

India Vs Pakistan Asia Cup Final 2025 Highlights, Full Scorecard ( एशिया कप फाइनल २०२५ हाइलाइट्स और फुलस्कोरकार्ड अपडेट): भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से रोमांचक तरीके से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है और अपने टाइटल को डिफेंड भी किया है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई और दोनों ही टीमों ने दमखम दिखाया लेकिन अंत में भारत ने जीत का स्वाद चखा। मैच की बात करें तो इसमें पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 146 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद तिलक वर्मा की दमदार पारी के चलते जीत दर्ज कर ली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs PAK Playing XI)

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head Record)

इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 20 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 12 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार मैच खेले गए हैं। इन चार मुकाबलों में तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है।

आज ऐसी रहेगी दुबई की पिच (IND vs PAK Dubai Pitch Report Live updates)

एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला आज दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाना है। इसी मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा एशिया कप का ग्रुप और सुपर फोर राउंड के मैच भी हुए थे। इन दोनों मैचों में भारत को जीत मिली थी। एशिया कप 2025 में अब तक दुबई के मैदान पर 10 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें शुरुआती दो मैच काफी कम स्कोर वाले मैच रहे थे जहां एक में भारत ने यूएई को 57 रन पर ऑल-आउट करने के बाद 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। जबकि अगले मैच में इसी मैदान पर पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद ओमान की पारी को 67 रन पर समेट दिया था। हालांकि इन दोनों मैचों के बाद अगले चार मैचों में यहां स्कोर बढ़ता चला गया। इस पिच पर रन बनाने की गुंजाइश भी है और दूसरी तरफ शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों से संभलकर रहना होगा,जबकि उसके बाद स्पिनर्स हर मैच में हावी रहे हैं। बैटिंग के लिए पिच थोड़ी आसान होती दिखी है। ऐसे में भारत पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले में भी रनों का अंबार लग सकता है। हालांकि स्पिनर्स बीच के ओवरों में बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं।



SEPT 29, 2025 01:34 IST

IND vs PAK: भारत ने नहीं ली मोहसिन नकवी से ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद उन्हें ट्रॉफी अब बाद में दी जाएगी और वे प्रेसेंटेशन में भी नहीं आए।
SEPT 29, 2025 01:30 IST

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया है।
SEPT 29, 2025 01:20 IST

IND vs PAK Live Score: तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
SEPT 29, 2025 00:38 IST

IND vs PAK: सेना के जवानों ने किया सेलिब्रेट

SEPT 29, 2025 00:19 IST

IND vs PAK: बीसीसीआई ने दी बधाई

SEPT 29, 2025 00:12 IST

Ind vs Pak Highlights: भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से रोमांचक तरीके से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है और अपने टाइटल को डिफेंड भी किया है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई और दोनों ही टीमों ने दमखम दिखाया लेकिन अंत में भारत ने जीत का स्वाद चखा। मैच की बात करें तो इसमें पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 146 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद तिलक वर्मा की दमदार पारी के चलते जीत दर्ज कर ली।
SEPT 29, 2025 00:04 IST

नवरात्री में मना दिवाली का जश्न पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर 9वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

SEPT 29, 2025 00:00 IST

India Pakistan Live Score: फहीम अशरफ के पैर में दिक्कत

फहीम अशरफ के पैर में दिक्कत हो रही है जिसके चलते मैच रुक गया है। भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।रिंकू सिंह आए हैं नए बल्लेबाज़ के रूप में, स्ट्राइक तिलक के पास, एक अतिरिक्त फ़ील्डर घेरे केअंदर रखना होगा पाकिस्तान को
SEPT 28, 2025 23:35 IST

India Pakistan Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

तिलक वर्मा ने अर्धशथक जड़ दिया है और वे टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं। भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 23:13 IST

India Pakistan Live Score: संजू सैमसन आउट

भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल संजू सैमसन आउट हो गए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 70 रनों की दरकार है। भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 23:08 IST

India Pakistan Live Score: तिलक और सैमसन ने पारी को संभाला

तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाल लिया है। भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 22:54 IST

India Pakistan Live Score: भारत का स्कोर 50 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से संजू सैमसन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 22:34 IST

India Pakistan Live Score: शुभमन गिल भी आउट

भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल को फहीम अशरफ ने शिकार बना लिया है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 22:20 IST

India Pakistan Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा बड़ा झटका लग गया है। दरअसल सूर्यकुमार यादव को शाहीन अफरीदी ने शिकार बनाया है। उनका कैच कप्तान सलमान आगा ने लिया है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 22:11 IST

India Pakistan Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारत की टीम को बड़ा झटका लग गया है दरअसल अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें हुसैन तलत ने शिकार बनाया है। भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 22:07 IST

India Pakistan Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 22:02 IST

India Pakistan Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगी भारत की पारी

भारतीय क्रिकेट टीम की पारी थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने वाले हैं।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।

एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम आराम से 180 से 190 का स्कोर बना लेगी लेकिन 113 पर एक विकेट के नुक़सान से पाकिस्तान का कुल स्कोर पारी की असली दास्तान बयां करता है। साहिबज़ादा फ़रहान का अर्धशतक और फ़ख़र ज़मान के अलावा पाकिस्तान की ओर से किसी भी बल्लेबाज़ ने दमखम नहीं दिखाया। वहीं भारतीय स्पिनर्स ने मुक़ाबले में ज़बरदस्त वापसी की। अब भारत को जीत के लिए 147 रन बनाने हैं और एक मज़बूत बल्लेबाज़ी लाइन अप की चुनौती पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के सामने होगी।
SEPT 28, 2025 21:46 IST

India Pakistan Live Score: पाकिस्तान की पारी समाप्त

पाकिस्तान की टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने अच्छी पारी खेली लेकिन बाद में कोई भी संभाल नहीं पाया और केवल 146 पर ही टीम ऑलआउट हो गई। भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 21:37 IST

India Pakistan Live Score ऑलआउट के करीब पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑलआउट के करीब पहुंच गई है। टीम को 9वां झटका लग गया है। हारिस राउफ आउट हो गए हैं।भारत बनाम पाकिस्तान (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard) स्कोरकार्ड, विकेट और रनों की हर गेंद की जानकारी (India VS Pakistan Ball by Ball commentary) और लाइव स्कोर (Live Cricket Score) की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे www.timesnowhindi.com के साथ।
SEPT 28, 2025 21:25 IST

India Pakistan Live Score: सलमान आगा आउट

पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल कुलदीप यादव ने सलमान आगा को शिकार बना लिया है।