चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। विजयी रथ पर सवार भारत और न्यूजीलैंड में से किसी एक को आज हार का सामना करना पड़ेगा। 25 साल बाद दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी के मंच पर आमने-सामने है। इससे पहले 2000 में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम भिड़ी थी तो बाजी न्यूजीलैंड के हाथ लगी थी।
भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के
भारत-न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, डेवन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, डेरिल मिचेल, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, जैकब डफी।
