क्रिकेट

IND vs NZ 3rd Test LIVE Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला

India vs New Zealand 3rd Test Match Live telecast Online: भारत और न्यूजीलैंड के तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (31 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा। मेजबान टीम भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त बना ली है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ, India vs New Zealand 3rd Test Match Live telecast Online: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की शुरुआत शुक्रवार (31 अक्टूबर 2024) को होगी। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कमान टॉम लेथम (Tom Latham) के हाथों में है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले से ही न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है। वे आखिरी मैच जीतकर भारत के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम का लक्ष्य जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पोजिशन बनाए रखने पर होगी।

भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रुरके।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs New Zealand 3rd Test Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (31 अक्टूबर 2024) से खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs New Zealand 3rd Test Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs New Zealand 3rd Test Match Time)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 9 AM बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs New Zealand 3rd Test Match On Tv)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स-18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs New Zealand 3rd Test Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article