क्रिकेट

IND vs NZ: हार्दिक है तो मुमकिन है, बतौर कप्तान बने सफलता की गारंटी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2023, 12:31 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2-1 से जीत लिया है। इसके साथ ही बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के जीत का सिलसिला लगातार जारी है। यह उनकी चौथी सीरीज जीत है। इससे पहले हार्दिक ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 3 सीरीज में जीत दिलाई है।

Image

हार्दिक पांड्या

Photo : Twitter

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए 3 मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या का बतौर कप्तान सीरीज जीतने का सिलसिला लगातार जारी है।

जीत की गारंटी बने हार्दिक

हार्दिक पांड्या की बात करें तो बतौर कप्तान यह चौथा मौका है, जब उन्होंने टीम इंडिया को किसी बाइलेटरल सीरीज में जीत दिलाई है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत में, न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में और आयरलैंड के खिलाफ आयरलैंड में भारत को जीत दिलाई थी। लगातार अपनी कप्तानी में सफलता की गारंटी बन चुके हार्दिक ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्थायी कप्तान बनने के लिए तैयार हैं और 2024 वर्ल्ड कप के लिए कोई कसर नहीं रखना चाहते हैं।

आईपीएल में शुरू हुआ था कप्तानी का सफर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बावजूद हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिस तरह से वापसी की, वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी के शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड पर भी मुहर लगाता है। बतौर कप्तान हार्दिक ने आईपीएल 2022 में अपने कप्तानी अवतार की शुरुआत की थी, जब उन्हें पहली बार आईपीएल में शामिल एक नई टीम गुजरात टाइटंस की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में न केवल उस नई टीम को चैंपियन बनाया बल्कि अपने फैसलों से सबको प्रभावित भी किया। तब से लेकर अब तक बतौर कप्तान उनका सफल अभियान जारी है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article