क्रिकेट

IND vs NZ: रांची में टीम इंडिया को पटखनी देने के बाद क्या बोले कीवी टीम के जीत के हीरो डेरिल मिचेल?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 08:00 AM IST

Daryl Mitchell, Player of the Match: भारत के खिलाफ शुक्रवार को रांची में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में कीवी टीम के जीत के हीरो रहे डेरिल मिचेल ने जानिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या कहा?

Image

डेरिल मिचेल(साभार AP)

रांची: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद मेहमान न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। रांची में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 177 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम इंडिया को 155/9 रन पर रोक दिया और 21 रन से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए डेरिल मिचेल

कीवी टीम को 176 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान डेरिल मिचेल ने दिया। उन्होंने 30 गेंद में 59 रन की नाबाद पारी खेली। पारी के आखिरी ओवर में मिचेल ने अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई की और लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को टीम को 176 रन तक पहुंचा दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके 5 छक्के जड़े। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में धमाल मचाया और 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाकर अच्छा लगा

डेरिल मिचेल ने मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा, टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में योगदान करके अच्छा लगा। इसके बाद हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। इस शुरुआती लय का फायदा हमें सीरीज के दौरान मिलेगा।

बल्लेबाजी करना इस पर था मुश्किल

मिचेल ने आगे कहा, पिच पर गेंद रुककर आ रही थी इसलिए बल्लेबाजी कर पाना थोड़ा मुश्किल था। गेंद पिच पर चिपककर आ रही था। जो खिलाड़ी आउट होकर लौटे और पिच के बारे में बताया। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में डेवोन कॉन्वे ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसके बाद ये मेरी जिम्मेदारी थी कि टीम बड़े स्कोर तक पहुंचे। अंत में साझेदारी काफायदा हमें मिला और हम मैच को आखिर तक लेकर गए और ऐसा स्कोर खड़ा किया जिसका बचाव हम करना चाहते थे।

कौशल पर भरोसा रखने का मिलता है फायदा

आखिरी ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी के बारे में मिचेल ने कहा, मैं अपने सामने स्थितियों को पूरी तरह सामान्य रखने के साथ-साथ अपने कौशल पर भरोसा रखना होता है।टी20 क्रिकेट में ऐसे भी मौके अक्सर नहीं मिलते हैं। लेकिन इस मैच में मेरे लिए सबकुछ अच्छा रहा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article