क्रिकेट

IND vs IRE, New York Weather Today: आज भारत-आयरलैंड मैच में कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम, यहां जानिए

IND vs IRE T20 World Cup 2024, New York Weather Forecast Today In Hindi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं कि आज न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहने वाला है और क्या बारिश की कोई संभावना है।

Image

भारत-आयरलैंड मैच में न्यूयॉर्क के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज
  • आज खेला जाएगा भारत और आयरलैंड का मुकाबला
  • इस मैच का आयोजन न्यूयॉर्क में होगा

T20 World Cup 2024, IND vs IRE, New York Weather Today: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आखिरकार वो दिन आ गया जब भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम इंडिया का सामना इस मैच में आयरलैंड (India vs Ireland) की टीम से होगा। ये मैच न्यूयॉर्क (अमेरिका) के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेंट में पिछले कुछ मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं, ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आज न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहने वाला है और भारत-आयरलैंड मैच बारिश से प्रभावित होगा या नहीं।

भारत और आयरलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का मैच यूएसए के न्यूयॉर्क में स्थित नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को अभ्यास मैच में शिकस्त देकर संकेत दे दिए थे कि वे यहां के हालातों में अच्छा प्रदर्शन जरूर करेंगे। लेकिन टूर्नामेंट के आयोजक देशों अमेरिका और वेस्टइंडीज में इन दिनों बार-बार बारिश देखने को मिल रही है जिस वजह से कुछ मैच रद्द भी हुए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ कल ही ब्रिजटाउन में भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।

आज कैसा है न्यूयॉर्क का मौसम? (New York Weather Forecast Today)

न्यूयॉर्क में एक दिन पहले मौसम खुला हुआ था और दिन भर धूप खिली रही, लेकिन आज जब भारत और आयरलैंड के बीच यहां टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला खेला जाना है तब मौसम विभाग का अनुमान कुछ बदला सा नजर आ रहा है। आज न्यूयॉर्क के आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने के आसार हैं और 10 प्रतिशत बारिश का अनुमान भी है जो बाद में बढ़ भी सकता है क्योंकि गुरुवार यानी आने वाले कल में यहां तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। न्यूयॉर्क में आज काफी उमस भी रहेगी। तापमान की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

भारत और आयरलैंड की टीमें (India and Ireland Squads)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव।

आयरलैंड क्रिकेट टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी और जॉर्ज डॉकरेल।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article