क्रिकेट

IND vs IRE Dream11 Prediction: भारत और आयरलैंड के मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

IND vs IRE T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Ireland Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट IND vs IRE ड्रीम 11 टीम

Image

IND vs IRE Dream11 Prediction: भारत और आयरलैंड के मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

IND vs IRE T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in Hindi, India vs Ireland Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच बुधवार को और बढ़ने वाला है, क्योंकि मेगा मुकाबले में टीम इंडिया अपना आगाज करने उतरेगी। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए ज्यादा कठिन नहीं होने वाली है, क्योंकि टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ विजयी रथ पर सवार है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया उसी लय के साथ एक बार फिर आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी।

टीम इंडिया और आयरलैंड का यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड कप में इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। यह मुकाबला लोस्कोरिंग मुकाबला रहा था। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर जीत हासिल की थी। टीम इंडिया भी पिच के अनुरूप रणनीति बनाकर उतरेगी और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश भी करेगी।

इंडिया और आयरलैंड हेड टू हेड (Ind vs Ire Head to Head in T20 World CUP)

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 2009 से अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सभी मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, आयरलैंड को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में हाईएस्ट स्कोर 225 रन है।

IND vs IRE T20 Match, टीम इंडिया बनाम आयरलैंड

दिनांक: 05 जून 2024

समय: 08: 00 PM

मैदान: नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

IND vs IRE Nassau पिच रिपोर्ट

नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं. बता दें कि यहां पर ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है. एडिलेड से पिच की मिट्टी लाई गई थी. ऐसे में यहां गेंदबाजों को मदद मिल रही है. मैदान नया है जिससे आउट फील्डर काफी धीमी है. पिच पर हल्का बाउंस भी रहने की उम्मीद है. पिछले मैच में यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किलात हालाक का सामना करना पड़ा था.

भारत-आयरलैंड मुकाबले पर बारिश का खतरा

वेदर डॉट कॉम के मुताबकि, भारत और आयरलैंड मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहां आज सुबह का मौसम पूरी तरह से साफ था। हालांकि, उस दौरान 30 डिग्री के आसपास तापमान रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश या आंधी की संभावना है।

टीम इंडिया और आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, रॉस अडायर।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, जोश लिटिल।

इंडिया और आयरलैंड न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: विराट कोहली।

उप-कप्तान: रोहित शर्मा।

इंडिया vs आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, रॉस अडायर।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, जोश लिटिल।

कप्तान: विराट कोहली।

उप-कप्तान: जसप्रीत बुमराह

इंडिया vs आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, रॉस अडायर।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, जोश लिटिल।

कप्तान: विराट कोहली।

उप-कप्तान: रॉस अडायर

इंडिया vs आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, रॉस अडायर।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, जोश लिटिल।

कप्तान: रोहित शर्मा

उप-कप्तान: कुलदीप यादव

इंडिया vs आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, रॉस अडायर।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, जोश लिटिल।

कप्तान: सूर्यकुमार यादव।

उप-कप्तान: रोहित शर्मा

टीम इंडिया का स्क्वॉड ( India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया और आयरलैंड की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article