क्रिकेट

IND vs IRE 1st T20I Today Match Timing 26 June 2026: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा

IND vs IRE 1st T20 Today Match Timing 26 June 2026: टीम इंडिया इस समय आयरलैंड दौरे पर है और आज (26 जून 2026) से दोनों टीमों के बीच दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। यहां जानेंगे, भारत-आयरलैंड पहला टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा, मैच कहां खेला जाएगा और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

भारत बनाम आयरलैंड पहले टी20 मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज होगा भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20
  • श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया

India vs Ireland 1st T20I Match Timing Today 26 June 2026: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रही है। गर्मियों के इस नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र की शुरुआत आयरलैंड से होने जा रही है। भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज (IND vs IRE T20 Series 2026) खेली जाएगी। जहां टीम इंडिया अपने नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। वहीं, दूसरी तरफ आयरलैंड की टी20 टीम के कप्तान होंगे लोरकन टकर (Lorcan Tucker)।

गौरतलब है कि बीसीसीआई की राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति ने भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से कप्तानी छीनने के अलावा उन्हें टीम से बाहर तक कर देना शामिल रहा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करने के साथ-साथ उन्हें कप्तानी सौंपना। तिलक वर्मा (Tilak Varma) को उपकप्तान बनाना और सबसे दिलचस्प फैसला रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर, जिनको पहली बार भारत की सीनियर टीम में शामिल किया गया है। वो आयरलैंड ही नहीं, इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा होंगे।

भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच कब है? (IND vs IRE 1st T20 Date)

टीम इंडिया और मेजबान आयरलैंड क्रिकेट टीम के टी20 सीरीज का पहला मैच आज (26 जून 2026) को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत-आयरलैंड पहला टी20 मुकाबला? (IND vs IRE 1st T20 Venue)

आयरलैंड और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम टीम के बीच पहला टी20 मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-आयरलैंड पहला टी20 मैच? (IND vs IRE 1st T20I Match Time)

दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज (शुक्रवार, 26 जून) भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 5:30 बजे होगा।

टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड और इंडिया की टी20 टीमें (India And Ireland Full T20 Squads)

आयरलैंड टीमः लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मुंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन, जॉर्ज डॉकरेल और स्टीफन डोहनी।

टीम इंडियाः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे।

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch IND vs IRE 1st T20 Telecast On TV)

टीम इंडिया और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

आयरलैंड-इंडिया पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs IRE 1st T20 Match Live Streaming Today)

आयरलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article