IND vs ENG U19 World Cup Final 2026 Match Timing Today: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 विश्व कप फाइनल, जानिए मैच का समय
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Feb 6, 2026, 05:00 AM IST
India vs England U19 World Cup Final Match Timing Today 2026: आज (6 February 2026) अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारत और इंग्लैंड खिताब के लिए आमने-सामने होने जा रही हैं। भारत अपने छठे अंडर 19 वर्ल्ड कप टाइटल के लिए प्रयास करेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी। यहां हम जानेंगे दोनों टीमों का अब तक का सफर कैसा रहा है और आज अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल कितने बजे है।
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल आज कितने बजे से है
- ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच
- खिताबी मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत
- भारत अपना छठा और इंग्लैंड दूसरा खिताब जीतने उतरेगा
IND U19 vs ENG U19 Under 19 World Cup Final 2026 Match Timing Today: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम एक बार फिर उस मुकाबले के लिए तैयार है जो भविष्य के सितारों को जन्म दे सकता है। ये है अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच (U19 World Cup Final 2026), जहां उसका मुकाबला मजबूत इंग्लैंड की टीम से होने वाला है। वैसे तो अंडर-19 विश्व कप में भारत इससे पहले 9 बार पहुंच चुका है, लेकिन अब 10वीं बार वो एक ऐसी टीम के साथ पहुंचा है जिसमें पूरा टूर्नामेंट चर्चा का विषय रहा है इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), जो अगले महीने 15 साल के होने वाले हैं और अपने 15वें जन्मदिन से पहले वो भारत को छठा और अपना पहला अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतना चाहेंगे।
चार साल पहले भी हुआ था भारत-इंग्लैंड फाइनल: भारतीय अंडर-19 टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में U19 विश्व कप खिताब जीता है। दिलचस्प बात ये है कि आखिरी बार जब वेस्टइंडीज की जमीन पर साल 2022 में उसने अपना पांचवां विश्व कप खिताब जीता था तब भी उसके सामने फाइनल में इंग्लैंड की टीम थी। उस खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था। यश ढुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 47.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली थी।
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के मैच और नतीजे (Results Of Indian Team In U19 World Cup 2026)
| टूर्नामेंट का राउंड | किस टीम से मुकाबला | मैच का नतीजा |
| ग्रुप स्टेज | यूएसए के खिलाफ | 6 विकेट से हराया |
| ग्रुप स्टेज | बांग्लादेश के खिलाफ | 18 रनों से हराया |
| ग्रुप स्टेज | न्यूजीलैंड के खिलाफ | 7 विकेट से हराया |
| सुपर-6 राउंड | जिम्बाब्वे के खिलाफ | 204 रन से हराया |
| सुपर-6 राउंड | पाकिस्तान के खिलाफ | 58 रनों से हराया |
| सेमीफाइनल मैच | अफगानिस्तान के खिलाफ | 7 विकेट से हराया |
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड टीम के मैच और नतीजे (Results Of England Team In U19 World Cup 2026)
| टूर्नामेंट का राउंड | किस टीम से मुकाबला | मैच का नतीजा |
| ग्रुप स्टेज | पाकिस्तान के खिलाफ | 36 रनों से हराया |
| ग्रुप स्टेज | जिम्बाब्वे के खिलाफ | 8 विकेट से हराया |
| ग्रुप स्टेज | स्कॉटलैंड के खिलाफ | 252 रनों से हराया |
| सुपर-6 राउंड | बांग्लादेश के खिलाफ | 7 विकेट से हराया |
| सुपर-6 राउंड | न्यूजीलैंड के खिलाफ | 65 रनों से हराया |
| सेमीफाइनल | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ | 27 रनों से हराया |
U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच कब और कहां होगा? (IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final Date And Venue)
इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच U19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच 6 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
विश्व कप का फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में होने जा रहा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs ENG U19 World Cup Final Match Timing)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। फाइनल मैच का टॉस 12:30 बजे होगा। इसी समय दोनों टीमों की अंतिम प्लेइंग-11 का ऐलान किया जाएगा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और इंडिया की टीमें (India And England Under 19 World Cup 2026 Squads)
भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हरवंश पंगालिया, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और उद्धव मोहन।
इंग्लैंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसहाक मोहम्मद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जो मूर्स, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेस और जेम्स मिंटो।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देख सकते हैं? (Where To Watch India U19 vs England U19 World Cup Final 2026 Match Live Streaming In India)
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच चैंपियन बनने के अंतिम मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और उसकी वेबसाइट पर देख सकेंगे। इस बार भारतीय अंडर-19 टीम अपना छठा खिताब जीतना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम अपने दूसरा खिताब जीतने का प्रयास करेगी। इंग्लैंड ने आखिरी बार 1998 में ये खिताब जीता था, तब से अब तक वो अपना दूसरा खिताब नहीं जीत पाए हैं।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final Match Live TV Channel Telecast In India)
अंडर-19 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम का मुकाबला भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकेंगे।
कौन हैं दोनों टीमों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (Most Runs In U19 World Cup 2026 By Indian And England Batsman)
ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीमों के उन दो बल्लेबाजों के बारे में भी जाने लेते हैं जिन्होंने इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पहला नाम आता है इंग्लैंड के बेन मेयस का, जो इस समय सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाजों की सूची में 399 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि भारत के लिए टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन अब तक वैभव सूर्यवंशी ने बनाए हैं जिनके बल्ले से 264 रन निकले हैं।
भारत और इंग्लैंड में कौन हैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (Most Wickets In U19 World Cup 2026 By Indian And England Bowlers)
वहीं, अगर दोनों टीमों के उन गेंदबाजों की बात करें जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। तो इंग्लैंड की तरफ से टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट मैनी लम्सडन ने लिए हैं जो 6 मैचों में 15 विकेटों के साथ टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाज भी हैं। जबकि, भारत के लिए टूर्नामेंट सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने झटके है जिन्होने 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।
