क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Match Toss Live: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs ENG 5th Test Match Toss Live, India vs England 5th Test Match Toss Timing (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टॉस लाइव, आज का टॉस कौन जीता): भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच आज से खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट टॉस अपडेट

IND vs ENG Toss Live: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच आज (31 जुलाई 2025) से खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन लंदन के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद ओली पोप (Ollie Pope) पास होगी। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरने वाली है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है। मैच में बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 140 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 53 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 71 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 38 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट में टॉस कब होगा? (India vs England 5th Test Toss Timing)

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की शुरुआत 3:30 बजे से होगी। इसका टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट में टॉस कहां होगा? (India vs England 5th Test Toss Venue)

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें मैच का आयोजन केनिंगटन ओवल स्टेडियम में किया जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच में टॉस किसने जीता ? (India vs England 5th Test toss winner today)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के विजेता का नाम अपडेट किया जा रहा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article