क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test Toss Update: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs ENG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट टॉस अपडेट

Who Won the toss today IND vs ENG 2nd Test Today Match Toss Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज (2 जुलाई 2025) से खेला जा रहा है। इसके दूसरे मैच का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में किया जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम एक नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की लीडरशीप में उतर रही है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान उनके अनुभवी कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के हाथों में हैं। इस श्रृंखला के दूसरे मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है ऐसे में वे इस विजयी रथ को जारी रखना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरने वाली है। मैच काफी रोमांचक होने वाला है ऐसे में इसकी पल-पल की अपडेट जान लेना जरूरी है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है। मैच में टॉस की भूमिका खास रहने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक 137 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें इंग्लैंड की टीम ने 52 बार भारत को हराया है। जबकि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। वहीं 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर होने जा रही है तो इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 68 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा बहुत भारी रहा है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर भारत को 37 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि भारत आज तक इंग्लैंड में सिर्फ 9 टेस्ट मैच जीत पाया है।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में टॉस कब होगा? (India vs England 2nd Test Toss Timing)

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 3:30 बजे से होगी। इसका टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में टॉस कहां होगा? (India vs England 2nd Test Toss Venue)

भारत बनाम इंग्लैंड मैच बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में टॉस किसने जीता ? (India vs England 2nd Test toss winner today)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के टॉस विजेता का नाम अपडेट किया जा रहा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article