क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Jos Buttler vs Aiden Markram: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में शनिवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया और नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश टीम उतरी।

Image

भारत और बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Times Now Digital

who won the toss today, IND vs BAN, India vs Bangladesh Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-में आज (22 मई 2024) को विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से हुआ। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीतकर इस मुकाबले में पहुंची है, जबकि बांग्लादेश की टीम अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारकर इस मुकाबले में पहुंची है। टीम इंडिया की नजर जीत पर है। अगर टीम इंडिया जीत हासिन करने में सफल होती है तो सेमीफाइनल में लगभग जगह बना लेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम को जीत मिलता है तो सुपर-8 में अपने आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करना होगा। टीम इंडिया 2 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 0 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।

एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

भारत और बांग्लादेश टॉस टाइम (IND vs BAN Match Toss Time)

- 08:00 PM

भारत और बांग्लादेश स्टेडियम (IND vs BAN Match Venue)

- सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article