क्रिकेट

IND vs BAN: सिराज की गेंद पर चकमा खा गए मेहदी हसन, केएल राहुल ने लपका बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

KL Rahul catch video: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में केएल राहुल ने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग का नजारा दिखाया है। उन्होंने मेहदी हसन का शानदार कैच पकड़ा है।

Image

केएल राहुल कैच (फोटो- Instagram)

KL Rahul catch video: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में लगातार विकेट गंवाना शुरू कर दिए। टीम के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन सिराज ने शानदार गेंद डालकर उन्हें शिकार बना दिया।

अपने पहले स्पैल में कुछ खास नहीं करने के बाद मोहम्मद सिराज 28वें ओवर में दोबारा गेंदबाजी करने आए। वे जब बॉलिंग करने आए थे तो 2 विकेट गिर गए थे। ऐसे में नए बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज बल्लेबाजी करने आए।

केएल राहुल ने पकड़ा शानदार कैच

28वें ओवर की तीसरी गेंद सिराज ने लैग स्टंप से भी बाहर डाली जिसे खेलने के प्रयास में मेहदी हसन के बल्ले का एज लग गया। बॉल सीधे कीपर केएल राहुल की ओर गई जिन्होंने जंप मारकर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस कैच को देखकर कप्तान रोहित भी काफी खुश नजर आए।

हार्दिक पांड्या हुए चोटिलमैच में टीम इंडिया को एक झटका भी लगा है। 9वें ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या तीसरी गेंद डालने के बाद परेशानी में नजर आए। उनके पैर में खिंचाव नजर आया और वे मैदान से बाहर चले गए। बता दें कि हार्दिक पांड्या इस विश्वकप में शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article