क्रिकेट

भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन टेलीकास्ट

भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत बनाम बांग्लादेश, लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs BAN, ICC Champions Trophy 2025 Match Updates, India vs Bangladesh Match Live Streaming: पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम दुबई में अपने अभियान का आगाज गुरुवार(20 फरवरी, 2025) को करेगी। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium, Dubai) में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है वहीं बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे हैं। आइए जानते हैं दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंगविवरण
टूर्नामेंटआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मुकाबलाभारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN)
तारीख20 फरवरी 2025 (गुरुवार)
स्थानदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समयभारतीय समयानुसार 2:30 PM (टॉस – 2:00 PM)
भारतीय टीम के कप्तानरोहित शर्मा
बांग्लादेश टीम के कप्ताननजमुल हुसैन शांतो
भारतीय स्क्वाडरोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश स्क्वाडनजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा
हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI में)कुल 41 मैच - भारत: 32 जीते, बांग्लादेश: 8 जीते, 1 बेनतीजा
न्यूट्रल वेन्यू रिकॉर्ड12 मैच - भारत: 10 जीते, बांग्लादेश: 2 जीते
टीवी पर लाइव प्रसारणस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में)
लाइव स्ट्रीमिंगजियो सिनेमा (JioCinema) और हॉटस्टार (Hotstar)

भारत की टीम (Indian Squad for ICC Champions Trophy 2025)

रोहित शर्मा (कप्तान),शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली,श्रेयस अय्यर,केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Squad for ICC Champions Trophy 2025)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड- नजमुल हुसैन शन्टो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

भारत और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs BAN Head to Head in Champions Trophy)

भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक कुल 41 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 32 में भारत और 8 में बांग्लादेश विजयी रहा है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं लगा है। न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों के बीच 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से 10 में भारत और दो मुकाबलों में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs Bangladesh ICC Champions Trophy 2025 Match Date)

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला गुरुवार (20 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Bangladesh ICC Champions Trophy 2025 Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (India vs Bangladesh ICC Champions Trophy 2025 Match Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 PM बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Bangladesh ICC Champions Trophy 2025 Match Match On TV)

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Bangladesh ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article