क्रिकेट

Aaj Ka Toss Kaun Jeeta, IND vs BAN 3rd T20I: भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, भारत ने जीता टॉस

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Suryakumar Yadav vs Najmul Hossain Shanto: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों म मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में तीसरा मुकाबला भारत के लिए महज औपचारिकता रह गया है लेकिन बांग्लादेश की टीम भारत दौर पर एक भी मैच नहीं जीत सकी है और वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करके भारत से विदाई लेना चाहेगी। इसलिए इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जानिए इस मैच में टॉस किसके पक्ष में गिरा?

Image

भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20, आज का टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बांग्लादेश तीसरा टी20 मुकाबला आज
  • हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच
  • भारत सीरीज में हासिल कर चुका है 2-0 की अजेय बढ़त

Who Won The Toss Today, IND vs BAN 3rd T20I Match Toss Live:भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ग्वालियर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से और नई दिल्ली में खेले गए दूसरे मुकाबले में 86 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली थी। ऐसे में आज खेला जाने वाला मुकाबला सीरीज के परिणाम के लिहाज से महज औपचारिकता रह गया है। भारतीय टीम की नजर आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके टेस्ट के बाद टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश की टीम का सूपड़ा साफ करने पर होगी। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत दौरे के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अपनी साख बचाना चाहेगी। ऐसे में इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच अच्छी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) के हाथों में हैं।

दोनों टीमों के बीच ऐसी रही है भिड़ंत

भारत और बांग्लादेश की बीच अबतक कुल 16 टी20 मुकाबले मैच खेले गए हैं जिसमें से 15 में भारत और एक में बांग्लादेश विजयी रहा है। भारतीय सरजमीं पर बांग्लादेश की टीम मेजबान के खिलाफ 5 टी20 मैच खेल चुकी है लेकिन एक में भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। उसके भारत में जीत का खाता खोलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

भारत और बांग्लादेश टॉस टाइम (IND vs BAN 3rdT20I Match Toss Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 06:30 PM बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश वनडे स्टेडियम (IND vs BAN 3rdT20I Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज का टॉस कौन जीता (IND vs BAN 3rdT20I Toss Winner)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत की प्लेइंग-11 (Indian Cricket team Playing XI):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11 (Bangladesh Cricket team Playing XI):

लिट्टन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, राशिद हुसैन, शरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article