क्रिकेट

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थलाइवा...इस अंदाज में दिखे रजनीकांत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 17, 2023, 05:05 PM IST

इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं।

Image

मैच देखने पहुंचे रजनीकांत (Twitter)

Ind vs Aus One day: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला वनडे मैच हो रहा है। मैच देखने कई हस्तियां पहुंची हैं और इन्हीं में से एक हैं अपने थलैवा यानि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत। सफेद हाफ टी-शर्ट और काली पैंट पहने रजनीकांत मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले के साथ बैठे नजर आए। रजनीकांत अपने क्रिकेट प्रेम के लिए जाने जाते हैं और अक्सर चेन्नई में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी नजर आते हैं।

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी

इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने टी20 में तो कप्तानी की है लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। इसी के साथ वह भारत के लिए वनडे में कप्तानी करने वाले 27वें खिलाड़ी बन गए हैं और कपिल, धोनी, कोहली जैसे धुरंधरों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने वनडे कप्तानी करियर का पहला टॉस भी जीता है।

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वनडे कप्तान के रूप में पहला टॉस जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। टॉस के बाद पांड्या ने कहा, ओस इस मैदान पर अहम किरदार निभा सकती है। लेकिन हम पहले बल्लेबाजी कई बार करते आए हैं इसलिए इस बार लक्ष्य का पीछा करते हुए खुद को चुनौती देने का प्रयास करेंगे।

रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर भी बाहर

रोहित के अलावा चोटिल श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना चुनौतीपूर्ण होगा। वानखेड़े के मैदान में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी शानदार है। वनडे में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस मैच में खेल रहे हैं। ऐसे में मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

बता दें कि इससे पहले हुई टेस्ट सीरीज भारत के नाम रही थी। टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी और वर्ल्ड चैंपिनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई है। इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की बदौलत हीआर अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बने।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article