क्रिकेट

BGT 2024: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए वार्नर की टेस्ट वापसी के सख्त खिलाफ हैं दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई, जानिए क्या है वजह

David Warner Can Return for Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज नवंबर में होगा। इस मुकाबले की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर संन्यास से वापसी कर सकते हैं। इसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली वॉर्नर के वापसी को लेकर सख्त खिलाफ हैं।

Image

डेविड वॉर्नर। (फोटो- David Warner Twitter)

Photo : Twitter

David Warner Can Return for Border Gavaskar Trophy: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली ने कहा है कि वह डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट से वापसी करके भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को भविष्य के खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए। वॉर्नर ने इस साल जून में पुरुषों के टी20 विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा था कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए संन्यास से वापसी करने के लिए तैयार हैं और इस बारे में उन्होंने कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को मैसेज भी किया है।

हीली ने एसईएन रेडियो पर कहा, "नहीं (वॉर्नर की वापसी पर)...अगर आपको ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना है, तो आपको पूरी तरह से खेल के रास्ते पर चलने की प्रतिबद्धता दिखानी होगी। और ऑस्ट्रेलिया को अपने भविष्य पर ध्यान देना होगा। क्या हमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए या किसी और को?" हीली ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वॉर्नर ने बैगी ग्रीन को फिर से पहनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानना चाहते हैं कि यह मामला कैसे हुआ। क्या यह सिर्फ मीडिया में कोई सवाल था, जिसका वॉर्नर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, या फिर वह वाकई गंभीर थे?

ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करने वाले दूसरे खिलाड़ी की तलाश है। स्टीव स्मिथ ने वॉर्नर की अनुपस्थिति में यह भूमिका निभाई थी। अब फिर से नंबर चार पर खेलेंगे। हीली का सुझाव है कि वह मिच मार्श को ओपनर के रूप में देखना पसंद करेंगे और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को छठे नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहेंगे। हीली ने कहा, "मैं मिच मार्श को ओपनिंग के लिए चुनूंगा और जोश इंग्लिस को छठे नंबर के लिए क्योंकि इंग्लिस ने लगातार दो शतक बनाए हैं, फिर हम उन्हें क्यों नहीं चुन रहे हैं? इंग्लिस को नजरअंदाज करना सही नहीं है।"

हीली ने युवा ओपनर सैम कॉन्स्टास की भी तारीफ की, जिन्होंने शेफ़ील्ड शील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ 43 रन बनाए थे। उन्होंने कहा, "चयनकर्ता इस युवा खिलाड़ी पर नजर रख रहे होंगे और जानते होंगे कि वह अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं। टेस्ट क्रिकेट में चयन से पहले की अटकलें और दबाव अक्सर असली मैच से ज्यादा कठिन होते हैं।" हीली ने अंत में कहा कि सैम कॉन्स्टास को अपनी नैचुरल गेम खेलनी चाहिए, और वह इसमें सफल हो सकते हैं।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article