क्रिकेट

IND vs AFG U19 World Cup Semi Final Match Timing Today: भारत और अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच, जानिए समय

India vs Afghanistan U19 World Cup Semi-Final Match Timing Today 2026: आज (4 February 2026) आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारत और अफगानिस्तान की युवा टीमें आमने-सामने आने जा रही हैं। दोनों टीमों में जो जीतेगा, वो अंडर-19 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम से खिताब के लिए भिड़ेगा जिसने पहला सेमीफाइनल मैच जीता था। यहां हम जानेंगे कि आज होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच को भारत में कब और कहां देखें, कितने बजे शुरू होगा आज का मैच।

IND vs AFG U19 World Cup Semi Final Today Match Timing

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल
  • दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और अफगानिस्तान की टक्कर
  • भारतीय अंडर-19 टीम का पलड़ा है भारी

IND U19 vs AFG U19 Under-19 World Cup Semi-Final Match Timing Today 2026: अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अब दूसरे सेमीफाइनल मैच की बारी है। इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम से होने जा रहा है। भारतीय अंडर-19 टीम की अगुवाई आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) कर रहे हैं। जबकि अफगानिस्तान अंडर-19 वनडे टीम के कप्तान महबूब खान (Mahboob Khan) हैं। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाने वाली हैं।

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इससे पहले ग्रुप चरण के दौरान यूएसए, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया। उसके बाद भारतीय टीम ने सुपर-6 राउंड में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराकर लगातार 5 मैचों को जीतने का कमाल किया और वे अब तक अपराजित हैं। अफगानिस्तान टीम की बात करें तो उन्होंने पहले ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया पर शानदार जीत दर्ज की। फिर सुपर-6 राउंड के पहले मैच में उन्हें श्रीलंका ने 4 विकेट से हरा दिया, लेकिन अगले मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया, जिससे नेट रन रेट के अंतर में अफगानिस्तान ने श्रीलंका से ऊपर बाजी मारते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। आइए जानते हैं कि भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला कब, कहां होने जा रहा है।

भारत बनाम अफगानिस्तान आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल कब खेला जाएगा? (IND vs AFG U19 World Cup Semi-Final Date)

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच 4 फरवरी (बुधवार) को खेला जाएगा। इस मैच में जिसको जीत मिली वो फाइनल में जगह पक्की करेगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs AFG U19 WC Semi-Final Venue)

भारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच आज का सेमीफाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच? (IND vs AFG U19 Match Time)

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 12:30 बजे कराया जाएगा।

भारत में इंडिया-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (IND vs AFG U19 World Cup Semi Final Match Live TV Channel Telecast In India)

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टक्कर आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीमें (India And Afghanistan U19 World Cup 2026 Squads)

भारतीय अंडर-19 वनडे टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हरवंश पंगालिया।

अफगानिस्तान की अंडर-19 वनडे टीम: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजी, अजीजुल्लाह मियाखिल, नूस्तानी ओमरजाई, अब्दुल अजीज, रूहल्लाह अरब, वाहिदुल्लाह जादरान, अकिल खान, जैतुल्लाह शाहीन, नाजीफुल्ला अमीरी, खातिर स्तानिकजई और सलाम खान।

भारत में इंडिया-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs AFG U19 World Cup Semi Final Match Live Streaming In India)

भारत-अफगानिस्तान U19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article