क्रिकेट

IND vs AFG Test Pitch Report: आज से शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच, जानिए न्यू चंडीगढ़ की पिच का कैसा रहेगा हाल

IND vs AFG Pitch Report In Hindi Today Match: आज (06 June 2026) से भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह पहला टेस्ट मैच है। इससे पहले चंडीगढ़ के मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में टेस्ट मैचों का आयोजन होता था। आईए जानते हैं न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल?

Image

भारत बनाम अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट

India vs Afghanistan Only Test Match Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur New Chandigarh) में खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित इस स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला टेस्ट मैच है। इस मैदान पर इससे पहले रणजी और प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले गए हैं। भारत की कमान जहां शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी। यह उनका अपने घरेलू मैदान पर बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच है। अफगानिस्तान की कप्तानी हश्मतउल्लाह शाहीदी(Hashmatullah Shahidi) संभालेंगे। जानिए कैसा रहेगा छोटी बाउंड्री वाली चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल?

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड (India National Cricket team vs Afghanistan National Cricket team Head to Head)

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच आज से पहले केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है। साल 2018 में खेला गया वह मुकाबला अफगानिस्तान का डेब्यू टेस्ट था जो कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलते हुए अफगानिस्तान को 262 रन के बड़े अंतर से मात दी थी। भारतीय टीम ने मुरली विजय और शिखर धवन की शतकीय पारियों की बदौलत 474 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद अफगानिस्तान को 109 रन पर ढेर करने के बाद फॉलो ऑन दिया और उनकी दूसरी पारी 103 रन पर ढेर करके मैच अपने नाम किया था। उसके 8 साल बाद दोनों टीमों सफेद जर्सी में एक दूसरे का आमना सामना करने दूसरी बार करने जा रही हैं।

भारत बनाम लखनऊ सुपर किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (IND vs AFG IPL Match Today Pitch Report)

आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur Bengaluru) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह पहला टेस्ट मैच है। इस मैदान पर इससे पहले प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले गए हैं। हाल ही में आईपीएल के दौरान इस मैदान पर कई मैच खेले गए जिसमें जमकर रन बने थे। आज इस मैदान पर जिस पिच पर मुकाबला खेला जाएगा वह काली मिट्टी से बनी है जिसके बल्लेबाजी के मुफीद होने की संभावना है। हालांकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है लेकिन ऐसा पहले दो दिन के खेल के बाद हो सकता है। लेकिन इसके लिए पिच के टूटने का इंतजार करना पड़ेगा। भीषण गर्मी में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के दौरान पिच पर नमी ज्यादा नहीं रहेगी और पिच पर घास नहीं रही तो इससे टूटने की संभावना है। ऐसे में शुरुआत में पिच तेज गेंदबाजों को बाद में स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है।

भारत अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In India vs Afghanistan Test Match)

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच में कई खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। भारतीय फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill), केएल राहुल (KL Rahul), ऋषभ पंत(Rishabh Pant), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) पर रहेंगी। वहीं अफगानिस्तान के फैन्स की नजरें रहमत शाह(Rahmat Shah), हश्मतउल्लाह शाहीदी(Hashmatullah Shahidi), जियाउर रहमान(Ziaur Rahman) और कायस अहमद (Qais Ahmad) पर रहेंगी।

भारत और अफगानिस्तान की टेस्ट टीमें (India and Afghanistan Test Squad)

भारत:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल।

अफगानिस्तान:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, बिलाल सामी, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम, जियाउर रहमान।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article