क्रिकेट

IND vs AFG 2nd T20I Pitch Report: अफगानिस्तान-भारत के बीच दूसरा टी20 मैच आज, जानें कैसी है अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs AFG 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस सीरीज को अफगानिस्तान होस्ट कर रहा है। भारतीय टीम घर में मेहमान की तरह खेल रही है।

Image

आज की पिच रिपोर्ट- ind vs afg 2nd t20i match pitch report

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG 2nd T20 Pitch Report Today Match: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भले ही भारत में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच की मेजबानी अफगानिस्तान कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय टीम अपने घर में मेहमान की तरह खेलती नजर आई।

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला भी इसी पिच पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। पहली पारी के दौरान अर्शदीप सिंह ने गेंद से कमाल दिखाया। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहे।

आज के भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AFG 2nd T20I Pitch Report)

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की पिच हमेशा से बैटिंग के लिए जन्नत मानी जाती है। यहां बाउंड्री छोटी हैं। स्क्वायर लगभग 65 मीटर और स्ट्रेट लगभग 68 मीटर के आसपास और आउटफील्ड काफी तेज है। पिच पर उछाल देखने को मिलता है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और सपाट हो जाएगी। सूखी सतह होने से स्पिनर्स को बीच के ओवरों में थोड़ी ग्रिप मिलेगी।

यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है। यहां 200 का स्कोर आसानी से चेज किया जा सकता है। दिल्ली में शाम के समय ओस का प्रभाव देखना बेहद आम बात है। इसलिए मैच की दूसरी पारी में ओस गिरने की पूरी संभावना रहती है। ओस आने के बाद आउटफील्ड गीली हो जाती है, जिससे स्पिनर्स और पेसर्स दोनों के लिए ही गेंद पर ग्रिप बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। फ्लडलाइट्स के नीचे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है, यही वजह है कि टॉस जीतने वाले कप्तान का पहला फैसला पहले गेंदबाजी करने का ही होता है, ताकि बाद में आसानी से लक्ष्य का पीछा किया जा सके।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (Players To Watch Out For In IND vs AFG T20I Series 2026)

मेहमान टीम इंडिया और मेजबान अफगानिस्तान के दूसरे टी20 मैच में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी पर टिकी होंगी। क्योंकि, पहले मैच में संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। ऐसे में सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में वापसी की राह खुल गई है। इसके अलावा कप्तान अय्यर (Shreyas Iyer) तो लय में हैं ही लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी जिससे काफी आस होगी, वो हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जिन्होंने वापसी की है। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से उनके कप्तान इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से फैंस को उम्मीदें रहने वाली हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में ज्यादातर समय धूप खिली रहेगी। हालांकि, सुबह-दोपहर और शाम को बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जो मैच को प्रभावित नहीं करेगी। तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद पकड़ने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article