India u-19 vs PAK
इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श सिंह के 62, कप्तान उदय सहारण के 60 और सचिन धास के 58 रन की पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद जीशान ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि आमिर हसन और उबैद शाह ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का विजय रथ जारी है और 2 में दो जीत दर्ज कर टीम ग्रुप ए में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि 2 में एक मुकाबला जीतने वाली भारतीय टीम नंबर दो पर है।
भारत U19 प्लेइंग XI: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, उदय सहारन (कप्तान), मुशीर खान, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
पाकिस्तान U19 प्लेइंग X1: शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद रियाजुल्लाह, तैय्यब आरिफ, अराफात मिन्हास, अली असफंद, अमीर हसन, उबैद शाह।
IND U19 vs PAK U19 LIVE HIGHLIGHTS: यहां देखें पल-पल की अपडेट
- पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 8 विकेट से दी पटखनी
- साद बेग ने 51 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी खेली।
- अजान अवैस ने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
- दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 125 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की।
- पाकिस्तान को पहला झटका, शमील हुसैन 8 रन बनाकर आउट
- पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, शमील हुसैन और शाहज़ेब खान क्रीज पर।
- कप्तान उदय सहारन ने भी 60 रन बनाए।
- भारत के लिए सबसे ज्यादा रन आदर्श सिंह ने बनाए। उन्होंने 62 रनों की पारी खेली।
- भारत की पारी समाप्त, पाकिस्तान को जीत के लिए बनाने होंगे 260 रन
- कप्तान उदय सहारन ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 200 पार
- कप्तान उदय सहारन ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 180 पार
- भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर 150 पार
- भारत को लगा तीसरा झटका, आदर्श सिंह अर्धशतक जड़कर आउट
- आदर्श सिंह ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 120 पार
- आदर्श और उदय ने पारी को संभाला, भारत का स्कोर 100/2।
