क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद सूर्या ने खोला अपने अनोखे शॉट्स का राज

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 20, 2022, 06:39 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार ने अपने अनोखे शाट्स खेलने की काबीलियत का राज खोला है।

Image

सूर्यकुमार यादव( साभार BCCI)

माउंट माउंगानुई: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को 3 मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 65 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया की जीत के हीरो एक बार फिर सूर्यकुमार यादव रहे। अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे सूर्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को 6 विकेट पर 191 रन के स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

अंत तक बल्लेबाजी का था प्लान

सूर्यकुमार के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में ये दूसरा टी20 शतक है। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत नहीं दिला सके थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी ये पारी मैच जिताऊ साबित हुई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, जब मैं बल्लेबाजी करने आया तब प्लान पूरी तरह स्पष्ट था। योजना साफ थी कि अंत तक बल्लेबाजी करनी है और 170-75 के आस-पास का स्कोर खड़ा करना है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका।

अच्छी मंशा के साथ करना चाहिए बल्लेबाजी

अपने अनोखे शॉट्स खेलने का राज साझा करते हुए सुर्यकुमार ने कहा, इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी का राज यह है कि आपको परिस्थिति के अनुरूप नहीं बल्कि अच्छी मंशा के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए और अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। ऐसे शॉट्स खेलना इस बात पर निर्भर करता है कि आप प्रैक्टिस सेशन्स में क्या करते हैं। वो सबसे ज्यादा अहम है।

गेंदबाजों का दिमाग पढ़ने में हासिल है महारथ

स्टीवन फ्लेमिंग ने कहा कि सूर्यकुमार को गेंदबाजों का दिमाग पढ़ने में महारथ हासिल है। इसके जवाब में सूर्या ने कहा, मैं उनके इस बयान को मैं तारीफ की तरह लेकर आगे बढ़ना चाहूंगा। मैं मैदान पर क्या हो रहा है इस बारे में बिलकुल नहीं सोचता हूं। मेरे अपने गेम प्लान होते हैं। जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो वो मेरे साथ थे और मैंने अपने खेल का लुत्फ उठाया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article