क्रिकेट

'गौतम गंभीर को नहीं बुलाएंगे..', आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया भारतीय कोच का मजाक

Gautam Gambhir Coaching: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। इस वजह से गंभीर को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट की दुनिया में सामान्य स्थान रखने वाले आइसलैंड क्रिकेट ने भी गंभीर का मजाक उड़ाया है।

Image

गौतम गंभीर (फोटो- BCCI)

Gautam Gambhir Coaching: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन और चौंकाने वाले फैसलों के कारण क्रिकेट जगत में तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर की कोचिंग में भारत को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, क्रिकेट की दुनिया में एक सामान्य स्थान रखने वाले आइसलैंड क्रिकेट ने भी सोशल मीडिया पर एक कटाक्षपूर्ण पोस्ट साझा करते हुए गंभीर का मजाक उड़ाया है।

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंभीर पर सीधा तंज कसते हुए लिखा, "हमारे सभी फैंस के लिए, नहीं, गौतम गंभीर को हमारी नई नेशनल टीम का कोच बनने के लिए नहीं बुलाया जाएगा। वह जगह पहले से ही भरी हुई है और हमने 2025 में अपने 75 प्रतिशत मैच जीते हैं।" यह पोस्ट गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम के संघर्ष की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करती है।

गंभीर की कोचिंग पर सवालिया निशान

गंभीर की कोचिंग में भारत को अपने घर में ही टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड से 0-3 की हार और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में हार के खतरे का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विदेशी दौरों पर भी टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हारी है। टीम में विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जगह टी20 पृष्ठभूमि वाले कम अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करने, लगातार बल्लेबाजी क्रम बदलने, और हर निर्णय में गंभीर के अत्यधिक दखल के कारण टीम में संतुलन की कमी आई है, जिसका सीधा असर प्रदर्शन और परिणाम पर पड़ रहा है, और अब आइसलैंड क्रिकेट का यह पोस्ट उनकी आलोचना में एक नया अध्याय जोड़ता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article