क्रिकेट

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ महिला अंपायर संभालेंगी कमान, चार भारतीय भी शामिल

ICC Women's T20 World Cup: इस बार वर्ल्ड कप में मैदान पर खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायरिंग में भी महिला शक्ति का जलवा दिखेगा।​​​​​​ आईसीसी ने एक खास फैसला लिया है। मैच में अंपायरिंग और रेफरी का काम सिर्फ महिलाएं ही करेंगी।

Image

महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC)

ICC Women's T20 World Cup: 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इस बार आईसीसी ने एक खास फैसला लिया है। मैच में अंपायरिंग और रेफरी का काम सिर्फ महिलाएं ही करेंगी। कुल 18 महिला अधिकारियों की लिस्ट जारी हुई है। खास बात ये है कि इसमें 4 भारतीय महिलाएं शामिल हैं। मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी के साथ अंपायर वृंदा राठी, जननी एन और गायत्री वेणुगोपालन को चुना गया है। ये भारत के लिए गर्व की बात है। आईसीसी ने लगातार तीसरी बार सिर्फ महिलाओं का पैनल बनाया है। इससे साफ है कि क्रिकेट में महिलाओं को हर जगह बराबर मौका मिल रहा है। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि हम खेल के हर हिस्से में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं। अंपायरों को उनके काम और फैसलों के आधार पर चुना जाता है।

4 भारतीय महिला अंपायर

इस बार 4 नई अंपायर भी वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी। इनमें भारत की गायत्री वेणुगोपालन के अलावा कैन्डेस ला बोर्ड, केरिन क्लास्टे और शथीरा जाकिर जेसी का नाम है। कुल 14 अंपायर और 4 मैच रेफरी 33 मैचों में जिम्मेदारी संभालेंगी। इनमें से 9 अधिकारी पिछले 2024 वर्ल्ड कप में भी थे। ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी अंपायर हैं। ये उनका छठा टी20 वर्ल्ड कप होगा। वे पहले ही 22 मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं। जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन भी पांचवीं बार वर्ल्ड कप में दिखेंगी। दोनों ने अब तक 19-19 मैच कराए हैं। मैच रेफरी में जीएस लक्ष्मी के अलावा शांड्रे फ्रिट्ज, मिशेल परेरा और न्यूजीलैंड की ट्रुडी एंडरसन हैं। लक्ष्मी, शांड्रे और मिशेल पिछले वर्ल्ड कप में भी थीं। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

यहां देखें अंपायरों की लिस्ट

अंपायर लिस्ट: लॉरेन एजेनबाग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथीरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, कैन्डेस ला बोर्ड, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स, गायत्री वेणुगोपालन।

मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शांड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article