क्रिकेट

ICC Women Ranking: स्मृति मंधाना को मिला बर्थ-डे गिफ्ट, रैंकिंग में हुआ फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2023, 05:19 PM IST

भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। आज के दिन उन्हें एक खूबसूरत तोहफा मिला है। दरअसल आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में मंधाना को फायदा हुआ है जबकि टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें पायदान पर खिसक गई हैं। फिलहाल भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के दौरे पर है।

Image

स्मृति मंधाना (साभार-Bcci)

KEY HIGHLIGHTS
आईसीसी वुमेंस रैंकिंग में मंधाना की छलांग
हरमनप्रीत कौर को हुआ नुकसान
बांग्लादेश दौरे पर है भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें एक खास तोहफा मिला है। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी महिला वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गयी हैं जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर आठवें स्थान पर खिसक गयी हैं। मंधाना के 704 रेटिंग अंक हैं जबकि हरमनप्रीत के 702 अंक हैं। भारतीय कप्तान दो पायदान नीचे खिसकी है।

बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय गेंदबाज हैं। इसी तरह ऑलराउंडर की सूची में दीप्ति शर्मा शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं। यह दोनों खिलाड़ी हालांकि एक-एक पायदान नीचे खिसकी हैं। गायकवाड़ नौवें जबकि ऑल राउंडर दीप्ति सातवें स्थान पर हैं।

बेथ मूनी का टॉप पर कब्जा

श्रीलंका की चमारी अटापट्टू बल्लेबाजों के वनडे रैंकिंग में केवल दो सप्ताह ही शीर्ष पर काबिज रही। वह श्रीलंका की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी जो आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंची थीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी फिर से शीर्ष पर पहुंचने में सफल रही। मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में नाबाद 81 और से 30 रन बनाए। उनके बाद इंग्लैंड की नैट स्कीवर ब्रंट का नंबर आता है जो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 763 के साथ दो पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वह ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रही। इस वर्ग में भी उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (402) हासिल की।

End of Article