क्रिकेट

ICC WC Qualifier: जिंबाब्वे ने किया उलटफेर, रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को दी पटखनी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 25, 2023, 12:54 AM IST

जिंबाब्वे ने शनिवार को ग्रुप ए के मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात देकर अपनी भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए अपनी संभावनाओं को प्रबल किया है।

Image

सिकंदर रजा(साभार FANCODE)

हरारे: मेजबान जिंब्बावे ने शनिवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लीग दौर के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 35 रन के अंतर से पटखनी देकर आगामी विश्व कप में शिरकत करने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। जिंबाब्वे की जीत के हीरो ऑलराउंटर सिकंदर रजा रहे। उनके बल्ले और गेंद के साथ डबल धमाल की बदौल विंडीज की टीम पार नहीं पा सकी और जीत के लिए मिले 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.4 ओवर में 233 रन पर ढेर हो गई।

268 रन बनाकर ढेर हुआ जिंबाब्वे, रजा ने खेली 68 रन की पारी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर ढेर हो गई। सधी हुई शुरुआत के बाद जिंबाब्वे का पीरी बीच के ओवरों में चार विकेट गंवाने के बाद लड़खड़ाती दिखी। ऐसे में सिकंदर रजा ने 68 और रेयान बर्ल ने 50 रन की पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

21वें ओवर में पूरे किए 100 रन

जीत के लिए 269 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की को ब्रेंडन किंग और काइल मेयर्स ने सधी शुरुआत दिलाई। लेकिन 46 के स्कोर तक पहुंचते पहुंचते दो विकेट विंडीज ने गंवा दिए थे। किंग 20 और जॉनसन चार्ल्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान शाई होप ने छोर संभाला और मेयर्स के साथ मिलकर स्कोर को 20.2 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

लगातार विकेट गंवाने का हुआ नुकसान

21वें ओवर में मेयर्स और 24वें ओवर में साई होप के आउट होने के बाद विंडीज की टीम मुश्किल में नजर आई। ऐसे में रोस्टन चेज और निकोलस पूरन ने संभालने की कोशिश की। विंडीज के विकेट लगातार गिरते रहे कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरन 34 और चेज 44 रन बनाकर आउट हुए। देखते देखते पूरी टीम 233 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 35 रन के अंतर से गंवा दिया। तेंदई चतेरा ने विंडीज के सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं दो दो विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगवारा और सिकंदर रजा ने लिए। जिंबाब्वे की जीत के बाद सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article