क्रिकेट

ICC Ranking T20I: शीशा तोड़ प्रदर्शन के बाद रिंकू ने रैंकिंग में लगाई छलांग

ICC Ranking T20I: आईसीसी की टी20 रैंकिंग में रिंकू सिंह ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। इस सीरीज से पहले वह टी20 रैंकिंग में 105वें पायदान पर थे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर बरकरार हैं, जबकि गेंदबाजी में प्वाइंट के मामले में राशिद खान ने बिश्नोई की बराबरी कर ली है।

Image

रिंकू सिंह (साभार-AP)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार 56 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को T20I की ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। पहले से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज सूर्या की रैंकिंग प्वाइंट में इस प्रदर्शन के बाद 10 प्वाइंट का इजाफा हुआ है। सूर्यकुमार यादव 865 प्वाइंट के साथ नंबर वन पर बरकरार हैं और दूसरे नंबर पर रहने वाले रिजवान से 78 प्वाइंट आगे हैं। तीसरे नंबर पर 758 प्वाइंट के साथ साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम हैं।

रिंकू सिंह ने लगाई छलांग

टी20 की रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग रिंकू सिंह ने लगाई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले रिंकू सिंह रैंकिंग में 105वें नंबर पर थे। लेकिन दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने नाबाद 68 रन की पारी खेल, रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रिंकू अब 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह टी20 क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक और सर्वाधिक स्कोर भी था। रिंकू ने इस पारी में दिखाया कि वह बतौर फिनिशर नहीं बल्कि मुश्किल परिस्थिति में भी टीम के लिए खड़े हो सकते हैं।

गेंदबाजी में रवि बिश्नोई नंबर वन

गेंदबाजी की बात करें तो रवि बिश्नोई नंबर वन पर बरकरार हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका न मिलने से राशिद खान ने उनके 692 प्वाइंट की बराबरी कर ली है। तीसरे नंबर पर 679 प्वाइंट के साथ वानिंदु हसरंगा का कब्जा है। ऑलराउंडर की रैंकिंग में शाकिब अल हसन टॉप पर बने हुए हैं, जबकि एडेन मार्करम ने 2 स्थान की छलांग लगाई है और वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद नबी तीसरे और हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।

End of Article