इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के डिमांड का ठुकरा सकती है। पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हाथ न मिलाने के मुद्दे को लेकर मैच रेफरी हटाने की मांग की थी। हालांकि, अब तक इस मुद्दे पर आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया भले ही नहीं आई हो। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो एंडी पायकॉफ्ट के हटने की संभावना न के बराबर है। जल्द ही इस पर आईसीसी की आधिकारिक पुष्टि भी आ सकती है। आईसीसी ऐसा इसलिए भी कर सकती है, क्योंकि किसी टीम की मांग पर किसी ऑफिशियल को हटाना, गलत संदेश देगा। ऐसा माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हैंडशेक विवाद में उनका कोई अहम रोल नहीं रहा।
रविवार (14 सितंबर) की रात को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, जिसका पाकिस्तान की ओर से पुरजोर विरोध किया गया। इस घटना के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने भी प्रेस कांन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया था।
इस पूरे मसले पर पीसीबी अध्यक्ष, जोकि वर्तनाम में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के भी चेयरमैन हैं, मोहसिन नकवी ने विरोध किया था। उन्होंने पीसीबी ने क्रिकेट की भावना से जुड़े एमसीसी के नियम और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच रैफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पीसीबी ने मैच रैफरी को एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है।
अब इस पर जो अपडेट आया है, उसने इस मुद्दे को अलग ही मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी ने (MCC) को कोई पत्र नहीं लिखा है। PCB की ओर से खेल भावना का मुद्दा उठाया गया है। MCC के "स्पिरिट ऑफ क्रिकेट" मैनुअल के अनुसार हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है और यह क्रिकेट के नियमों का हिस्सा नहीं है।
